लोकसभा चुनाव : सपा प्रत्याशी को जीत दिलाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता हर वार्ड में करेंगे जनसंपर्क 

सपा प्रत्याशी को जीत दिलाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता हर वार्ड में करेंगे जनसंपर्क 
UPT | कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक हुई।

Apr 04, 2024 19:13

महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल ने नवनियुक्त कार्यकारिणी के सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि कांग्रेस लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी की विजय सुनिश्चित करने के लिए वार्ड स्तरीय जनसंपर्क तथा बैठक का कार्यक्रम करेगी। 

Apr 04, 2024 19:13

Short Highlights
  • नवनियुक्त पदाधिकारियों की  कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन में हुई बैठक
  • इंडिया गठबंधन प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने को बनाई गई रणनीति
Ayodhya News : लोकसभा चुनाव जीतने के लिए पार्टियों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक में रणनीति को अमलीजामा पहनाया जाने लगा है। भाजपा गठबंधन हो या सपा का इंडिया गठबंधन सभी अपने कार्यकर्ताओं को सहेजने में लग गए हैं। ऐसे ही कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन में गुरुवार को महानगर कांग्रेस पार्टी के नवनियुक्त पदाधिकारियों की बैठक हुई।

बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल तथा संचालन उपाध्यक्ष कविंद्र साहनी ने किया। महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल ने नवनियुक्त कार्यकारिणी के सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि कांग्रेस लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी की विजय सुनिश्चित करने के लिए वार्ड स्तरीय जनसंपर्क तथा बैठक का कार्यक्रम करेगी। 

प्रत्येक वार्ड में कांग्रेस का मजबूत संगठन बनाना हमारा लक्ष्य
कांग्रेस महानगर अध्यक्ष ने कहा कि पूरे  महानगर के प्रत्येक वार्ड में कांग्रेस का मजबूत संगठन बनाना हमारा लक्ष्य है। हम इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी को महानगर  से ज्यादा से ज्यादा वोट दिलाने के लिए समाज के अंतिम आदमी तक संपर्क करने का प्रयास करेंगे। बैठक में प्रमुख रूप से महानगर उपाध्यक्ष करण त्रिपाठी, मोहम्मद आरिफ, अरुण साहू, जिओ हैदर, फ्लावर नकवी, डीएन वर्मा, मनीष सिंह, मंसूर खान, शालिनी पांडेय, जय मंगलदास, हनुमान प्रसाद मिश्र, पंकज सिंह, रमेन्द्र मोहन मिश्रा, पंकज जायसवाल, राजेश कुमार चतुर्वेदी, मोहम्मद बसीर, गुड्डू, आकाश सिंह राणा, अशोक राय, ताज मोहम्मद, ज्योति श्रीवास्तव, अभ्युदय प्रताप सिंह, सरजू प्रसाद वर्मा आदि उपस्थित रहे।
 

Also Read

बदमाशों ने चलाई गोली तो पुलिस ने किया ये हाल, जानें मुठभेड़ की पूरी स्टोरी...

27 Jul 2024 08:39 AM

बाराबंकी Barabanki News : बदमाशों ने चलाई गोली तो पुलिस ने किया ये हाल, जानें मुठभेड़ की पूरी स्टोरी...

बाराबंकी के पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत रात में की जा रही चेकिंग के दौरान कार सवार बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। बदमाशों... और पढ़ें