advertisements
advertisements

Ayodhya News : महापौर बोले-तीर्थ यात्रियों को अपेक्षित सुविधाएं प्रदान करने के लिए सरकार और नगर निगम प्रतिबद्ध

महापौर बोले-तीर्थ यात्रियों को अपेक्षित सुविधाएं प्रदान करने के लिए सरकार और नगर निगम प्रतिबद्ध
UPT | पार्टी प्रत्याशी लल्लू सिंह के लिए महापौर ने लगाई चौपाल

May 11, 2024 20:37

महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने शुक्रवार को विधानसभा क्षेत्र बीकापुर के रानीबाजार मंडल के दीपापुर व रामापुर, महानगर के गुप्तार घाट में घर-घर जनसम्पर्क

May 11, 2024 20:37

Ayodhya News। नगर निगम अयोध्या के महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने शुक्रवार को विधानसभा क्षेत्र बीकापुर के रानीबाजार मंडल के दीपापुर व रामापुर, महानगर के गुप्तार घाट में घर-घर जनसम्पर्क किया। राठहवेली मे जनचौपाल लगाई। जनसम्पर्क के दौरान कई स्थानों पर माला पहनाकर स्थानीय लोगां ने महापौर का स्वागत किया। 

जनचौपाल में उन्होंने कहा कि रामनगरी अयोध्या त्रेतायुग से ज्ञान व अध्यात्मिकता का मार्गदर्शन करने वाले प्रकाश पुंज से सम्पूर्ण विश्व को प्रकाशित करता रहा है। सरकार ने अयोध्या के पयर्टन को बढ़ाने के लिए यहां के बुनियादी ढांचे को विकसित करने का लगातार कार्य किया है। उन्होंने कहा कि अयोध्या का सर्वांगीण विकास किया जा रहा है। यहां आने वाले तीर्थ यात्रियों को अपेक्षित सुविधाएं प्रदान करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। नगर निगम अयोध्या में इसको लेकर संकल्पित है। 

जनता से संवाद कर समस्याओं का किया जा रहा समाधान


जनसंपर्क के दौरान महापौर ने कहा कि स्थानीय स्तर पर जनता से लगातार संवाद करते हुए उनकी हर समस्या को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने का प्रयास किया है। अंतिम व्यक्ति के उत्थान की परिकल्पना को सार्थक करते हुए सरकार ने हर पात्र व्यक्ति को योजनाओ का लाभ प्रदान किया है। जिससे आम जनता में उत्साह का माहौल है। जनचौपाल में प्रदेश महामंत्री युवा मोर्चा हर्षवर्धन सिंह, पार्षद विजय लक्ष्मी, शशि प्रताप सिंह, ज्ञानेश्वर भटनागर, अवनीश द्विवेदी, एकता भटनागर, प्रीति सिंह, शुभम श्रीवास्तव, दीपक रमानी, साहिल गुप्ता सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Also Read

फर्स्ट डिवीजन के करीब पहुंचा जिला, कड़े मुकाबले के बीच 59.13 फीसदी हुआ मतदान

20 May 2024 09:07 PM

अयोध्या फैजाबाद लोकसभा चुनाव-2024 : फर्स्ट डिवीजन के करीब पहुंचा जिला, कड़े मुकाबले के बीच 59.13 फीसदी हुआ मतदान

फैजाबाद लोकसभा क्षेत्र में रुदौली, मिल्कीपुर, बीकापुर, अयोध्या सदर विधानसभा क्षेत्र में 1927359 मतदाता रजिस्टर्ड हैं। जिनके  लिए 1597 मतदान केंद्र बनाए गए थे। जबकि बाराबंकी जनपद की विधानसभा क्षेत्र दरियाबाद भी फैजाबाद लोकसभा क्षेत्र में आता है। और पढ़ें