Ayodhya News : बहला-फुसलाकर किशोरी को साथ ले गया, किया दुष्कर्म, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

बहला-फुसलाकर किशोरी को साथ ले गया, किया दुष्कर्म, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
UPT | अयोध्या।

Jul 11, 2024 22:16

 किशोरी के पिता ने कुमारगंज पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि गांव स्थित मस्जिद के पास से उसकी नाबालिक बेटी को गांव का ही एक किशोर बीते 9 जुलाई की रात बहला फुसला कर अपने साथ भगा ले गया

Jul 11, 2024 22:16

Ayodhya News : कुमारगंज थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने किशोरी के पिता की तहरीर पर आरोपी किशोर के विरुद्ध गंभीर आपराधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित किशोरी को मेडिकल परीक्षण हेतु अस्पताल भेज दिया है। 

 किशोरी के पिता ने कुमारगंज पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि गांव स्थित मस्जिद के पास से उसकी नाबालिक बेटी को गांव का ही एक किशोर बीते 9 जुलाई की रात बहला फुसला कर अपने साथ भगा ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी के बाद पुलिस हरकत में आई और लापता किशोरी को बरामद कर लिया और थाने लाई।  प्रभारी निरीक्षक रतन सिंह ने किशोरी के पिता की तहरीर पर 137(2), 64 भारतीय न्याय संहिता एवं पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है।

Also Read

अमेठी थाने में दर्ज कराई गई शिकायत, ओडिया एक्टर ने किया था पोस्ट

23 Oct 2024 02:50 PM

अमेठी राहुल गांधी को जाने मारने की धमकी : अमेठी थाने में दर्ज कराई गई शिकायत, ओडिया एक्टर ने किया था पोस्ट

कुछ दिनों पहले रायबरेली से कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी भरा पोस्ट फेसबुक किया गया था। इसमें लॉरेंस बिश्नोई की तस्वीर के साथ उसका महिमामंडन भी था। अब इस मामले में अमेठी के मुंशीगंज थाने में शिकायत दी गई है। और पढ़ें