दिल दहलाने वाली घटना : नशे की हालत में पिता ने अपने इकलौते बेटे की चाकू से गोदकर की हत्या 

नशे की हालत में पिता ने अपने इकलौते बेटे की चाकू से गोदकर की हत्या 
UPT | पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

Aug 21, 2024 02:41

अयोध्या जिले के पश्चिमी छोर पर स्थित रमई इंदारा गांव में रक्षाबंधन पर्व की देर रात एक पिता ने अपने इकलौते बेटे के गले पर चाकू से ताबड़तोड़ हमलाकर लहूलुहान कर...

Aug 21, 2024 02:41

Ayodhya News : अयोध्या जिले के पश्चिमी छोर पर स्थित रमई इंदारा गांव में रक्षाबंधन पर्व की देर रात एक पिता ने अपने इकलौते बेटे के गले पर चाकू से ताबड़तोड़ हमलाकर लहूलुहान कर दिया। परिजन ने घटना की सूचना पुलिस को दी और घायल को सीएचसी मवई ले गए। जहां चिकित्सकों ने बेटे को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हत्यारे पिता को उसके घर से ही आलाकत्ल के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

बहनों को राखी बांधने गया था मृतक युवक
जानकारी के अनुसार, पटरंगा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे रमई का इंदारा मजरे रानीमऊ गांव निवासी 35 वर्षीय रिंकू रावत पुत्र जगदीश रावत सोमवार को रक्षाबंधन की शाम बहनों से राखी बंधवाने के लिए अपने घर आया था। शाम लगभग 6:30 बजे दोनों बहनों ने राखी बांधी। उसके बाद सभी ने शराब पी। 

मृतक का किसी बात को लेकर अपनी पत्नी से हुआ था विवाद
रात करीब 9 बजे मां जानकी ने सबको खाना खाने के लिए कहा, लेकिन इकलौता बेटा रिंकू अपनी पत्नी व पांचों बच्चों को लेकर आबादी के मकान में सोने के लिए जा रहा था। जाते समय किसी बात को लेकर पत्नी पर नाराज होते हुए उसे मारने लगा। बताया गया है कि बहू की चीख पुकार पर उसकी मां जानकी बहू को बचाने पहुंची। आरोप है कि नशे में धुत्त रिंकू ने अपनी मां के साथ मारपीट कर दी।

पुलिस ने आरोपी पिता को किया गिरफ्तार
ये सब देख नशे में धुत्त पिता जगदीश ने अपने इकलौते बेटे के गले पर चाकू से कई वार कर दिए। जिससे वह घटनास्थल पर ही लहूलुहान होकर गिर गया। सूचना पर पहुंची पुलिस परिजन की मदद से उसे सीएचसी मवई ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हत्यारोपी पिता जगदीश को आलाकत्ल के साथ हिरासत में लिया है।

Also Read

भगवान गणेश की प्रतिमा का किया गया विसर्जन, डीजे की धुन पर जमकर झूमे लोग

16 Sep 2024 09:01 PM

बाराबंकी Barabanki News :  भगवान गणेश की प्रतिमा का किया गया विसर्जन, डीजे की धुन पर जमकर झूमे लोग

जनपद बाराबंकी तहसील हैदरगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत सेमरावा में ठाकुर शिवम सिंह ने अपने निजी आवास पर गणेश चतुर्थी का आयोजन... और पढ़ें