advertisements
advertisements

Ayodhya News : पत्नी से विवाद पर ससुराल वालों ने की पिटाई, घायल दामाद ने आहत होकर मौत को लगाया गले

पत्नी से विवाद पर ससुराल वालों ने की पिटाई, घायल दामाद ने आहत होकर मौत को लगाया गले
UPT | मृतक सूरज के घर लगी महिलाओं की भीड़।

May 09, 2024 23:49

आरोप है कि ससुराल के लोगों ने दामाद सूरज की जमकर पिटाई कर दी। परिवार के लोगों का कहना है कि गुरुवार दोपहर सूरज खून से लथपथ अपने घर पहुंचा जहाँ छत के कुंडे से रस्सी का फांसी फंदा बना कर लटक गया...

May 09, 2024 23:49

Ayodhya News : मोबाइल से आए दिन पत्नी को किसी से बात करते देख पति को अवैध संबंध का शक घर कर गया। जिसे लेकर आए दिन पति-पत्नी में विवाद और मारपीट शुरू हो गई। कुछ दिन पहले पत्नी आरती अपने मायके मांगी का पुरवा तहसील रुदौली चली गई। जिसके बाद बुधवार को पति 28 वर्षीय सूरज पुत्र स्वर्गीय राम नरेश रैदास निवासी ग्राम सभा अरथर थाना रौनाही अयोध्या पत्नी को विदा कराने ससुराल मांगी का पुरवा पहुंच गया। आरोप है कि ससुराल के लोगों ने वहां दामाद सूरज की जमकर पिटाई कर दी। परिवार के लोगों का कहना है कि गुरुवार दोपहर सूरज खून से लथपथ अपने घर पहुंचा। जहां छत के कुंडे से रस्सी का फांसी फंदा बना कर लटक गया। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के वक्त घर मे कोई नहीं था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

परिजनों को रिश्तेदारी के लड़के से संबंध होने की सूरज ने दी थी जानकारी
रौनाही थाना क्षेत्र की ग्राम सभा अरथर निवासी मृतक सूरज के पिता राम नरेश रैदास की मौत बहुत पहले ही हो चुकी थी। तीन भाइयों में सूरज सबसे बड़ा थी। सूरज के घरवालों का कहना है कि अभी एक साल पहले सूरज की शादी आरती नामक युवती निवासी मांगी का पुरवा (चांद पुर) से बड़ी धूमधाम से हुई थी। सूरज के परिवार वालों का कहना है कि बहु आरती मोबाइल पर किसी से बातें किया करती थी। जिसे लेकर विवाद होता था। एक दिन विवाद के दौरान उसने सुरजीत नामक युवक को अपना पति मानने की बात भी कही जो कि रिश्तेदार का लड़का है। इस दौरान मारपीट के बाद उसकी पत्नी अपने मायके चली गई थी। जिसे विदा कराने बुद्धवार को मृतक सूरज ससुराल गया था। वहां से खून से लथपथ अपने घर अरथर पहुंचा और फांसी के फंदे से झूल गया। घटना के बाबत रौनाही थाना प्रभारी पंकज सिंह ने बताया कि मृतक की मां की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पुलिस सूचना के आधार पर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। फिलहाल परिजनों की ओर से तहरीर नहीं मिली है। फिर भी पुलिस दोषियों को बख्शेगी नहीं। मृतक के परिवार को न्याय मिलेगा।

Also Read

बाराबंकी में मतदान का बहिष्कार, अफसरों ने दिया भरोसा तो शुरू हुई वोटिंग

20 May 2024 02:18 PM

बाराबंकी लोकसभा चुनाव 2024 : बाराबंकी में मतदान का बहिष्कार, अफसरों ने दिया भरोसा तो शुरू हुई वोटिंग

बाराबंकी में पुल की मांग को लेकर ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया। उसके बाद अधिकारियों के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने मतदान शुरू किया। ग्रामीण कल्याण नदी पर पुल न बनने से... और पढ़ें