ऑथर Arun Pathak

अयोध्या में सपा की पीडीए पंचायत : बोले नेता- समाजवादी पार्टी की सरकार में व्यापारियों को मिला है सबसे ज्यादा सम्मान 

बोले नेता- समाजवादी पार्टी की सरकार में व्यापारियों को मिला है सबसे ज्यादा सम्मान 
UPT | अयोध्या में सपा की पीडीए पंचायत

Feb 22, 2024 12:16

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर चलाई जा रही पीडीए पखवाड़ा के अंतर्गत मंडलीय व्यापारी पीडीए पंचायत अयोध्या मंडल का आयोजन किया गया।

Feb 22, 2024 12:16

अयोध्या न्यूज : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर चलाई जा रही पीडीए पखवाड़ा के अंतर्गत मंडलीय व्यापारी पीडीए पंचायत अयोध्या मंडल का आयोजन किया गया। प्रेस क्लब अयोध्या में आयोजित पीडीए पंचायत में समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल बतौर मुख्य अतिथि मौजूद थे। प्रदीप जायसवाल ने कहा कि जब भी समाजवादी पार्टी की सरकार बनी है, सबसे ज्यादा सम्मान व्यापारियों को मिला है। पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कार्यकाल में प्रदेश में चुंगी व्यवस्था समाप्त की गई। धारा-3/7 को स्थगित किया गया। व्यापारियों के लिए बीमा योजना लागू हुआ। भाजपा सरकार में व्यापारियों का सबसे ज्यादा उत्पीड़न हो रहा है। तथाकथित विकास तथा अन्य योजनाओं के नाम पर व्यापारी परेशान किए जा रहे हैं। आने वाले साल-2024 के लोकसभा चुनाव में व्यापारी समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को चुनाव जीताकर इंडिया गठबंधन की सरकार केंद्र में बनाएंगे। 

लामबंद होकर सपा प्रत्याशी को जिताएं व्यापारी 
पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार में सबसे ज्यादा उत्पीड़न व्यापारी समाज का हो रहा है। व्यापारी समाज लामबंद होकर सपा प्रत्याशी को चुनाव जिताकर इंडिया गठबंधन की सरकार बनाएंगे। प्रदेश महासचिव जय शंकर पांडे ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार सभी वर्गों के विकास का काम की किया है। व्यापारियों का सम्मान बढ़ाने का भी काम किया है। सपा के जिलाध्यक्ष पारस नाथ यादव ने कहा कि सपा सरकार में जो जनकल्याण की योजनाओं को लागू किया था, उन्हें इस सरकार ने बंद कर दिया है। जो विकास पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के सरकार में हुआ था, उतना विकास आज तक किसी भी सरकार में नहीं हुआ। उन्होंने आह्वान किया कि सभी को अब लोकसभा चुनाव जीतने के लिए लग जाना चाहिए, ताकि केंद्र की सरकार समाजवादी पार्टी के सहयोग से ही बने। 

महंत बाल योगी से लिया आशीर्वाद
कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा व्यापार सभा जिलाध्यक्ष नंद कुमार गुप्ता नंदू ने की। संचालन मंडल प्रभारी व्यापार सभा केके गुप्ता ने किया। जिला प्रवक्ता चौधरी बलराम यादव ने बताया कि पीडीए पखवाड़ा में आयोजित मंडलीय सम्मेलन में समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल का स्वागत किया गया। उसके बाद अयोध्या जाकर करतलिया आश्रम के महंत बाल योगी रामदास से आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर सपा नेता छेदी सिंह, महानगर सचिव हमीद जाफर मिशन, अमृत राजपाल, डॉक्टर अजय चौरसिया, हलीम पप्पू ,सरोज यादव, अपर्णा जायसवाल आदि शामिल रहे।

Also Read

बृजेश पाठक पर गरजे किसान नेता, बोले- उनको पद का अहंकार, नहीं किया वादा पूरा...

5 Oct 2024 04:48 PM

बाराबंकी Barabanki News : बृजेश पाठक पर गरजे किसान नेता, बोले- उनको पद का अहंकार, नहीं किया वादा पूरा...

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह बाराबंकी जनपद में मौजूद रहे, जहां उन्होंने किसान संगठन की महापंचायत को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने ट्रामा सेंटर के संचालक और हृदय विभाग में डॉक्टरों ... और पढ़ें