advertisements
advertisements

अयोध्या पहुंचेंगे 28 देशों के प्रवासी : रामलला के करेंगे दर्शन, सरयू घाट पर आरती में भी होंगे शामिल

रामलला के करेंगे दर्शन, सरयू घाट पर आरती में भी होंगे शामिल
UPT | अयोध्या पहुंचेंगे 28 देशों के प्रवासी

Apr 21, 2024 19:24

योध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के बाद भारी संख्या में भीड़ दर्शन के लिए वहां आते रहते है। ऐसे में अभी तक देश के विभिन्न राज्यों से आए काफी संख्या में भक्त राम मंदिर में रामलला के दिव्य दर्शन कर चुके हैं...

Apr 21, 2024 19:24

Ayodhya News : अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के बाद भारी संख्या में भीड़ दर्शन के लिए वहां आते रहते है। ऐसे में अभी तक देश के विभिन्न राज्यों से आए काफी संख्या में भक्त राम मंदिर में रामलला के दिव्य दर्शन कर चुके हैं। यह क्रम अभी तक जारी है। वहीं अब विदेशों में रहने वाले प्रवासी भारतीय भी रामलला के दर्शन करने के लिए बहुत उत्सुक है। जिसके चलते 28 देशों के 88 प्रवासी भारतीय आज दर्शन के लिए राम नगरी पहुंचेंगे।

सरयू घाट पर होने वाली आरती कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा
दिल्ली स्टडी ग्रुप के अध्यक्ष डॉ. विजय जौली ने बताया कि आनंद विहार रेलवे स्टेशन से 88 प्रवासी भारतीय समेत 400 से अधिक भक्त वंदे भारत ट्रेन से रविवार को यानि आज रामलला के दर्शन करने अयोध्या पहुंचेंगे। सरयू घाट पर शाम को 6 बजे होने वाली आरती कार्यक्रम में भी यह लोग हिस्सा लेंगे और फिर उसके बाद हनुमान गढ़ी पर दर्शन के लिए जाएंगे। 

प्रवासी भारतीयों और राम भक्तों के साथ होगी परिचय बैठक
जानकी महल सभागार में प्रवासी भारतीयों और राम भक्तों के साथ परिचय बैठक होगी। बता दें, ट्रस्ट के महासचिव चम्पत राय के साथ और लोग भी इसमें शामिल होंगे। 22 अप्रैल को यात्रा के दूसरे दिन सुबह 7 बजे वे चंपत राय, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ संपर्क विभाग प्रमुख रामलाल, विहिप संरक्षक मंडल के सदस्य दिनेश चंद के नेतृत्व में रामलला के दर्शन करेंगे।

Also Read

डीएम और एसपी कर रहे मतदान केंद्र का निरीक्षण, ड्रोन कैमरा से रखी जाएगी नजर

19 May 2024 11:03 PM

बाराबंकी Barabanki News :  डीएम और एसपी कर रहे मतदान केंद्र का निरीक्षण, ड्रोन कैमरा से रखी जाएगी नजर

पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने मतदान केंद्रों पर तैनात सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और तैनात सुरक्षा कर्मियों को उचित दिशा निर्देश भी दिए हैं। जनपद में कल यानि सोमवार को 1701 मतदान केंद्रों के 2615 बूथ पर मतदान होगा.. और पढ़ें