advertisements
advertisements

राम मंदिर : 'प्राण प्रतिष्ठा' के बाद से 1.5 करोड़ से अधिक लोगों ने किया अयोध्या का दौरा, रोजाना पहुंच रहे 1 लाख लोग

'प्राण प्रतिष्ठा' के बाद से 1.5 करोड़ से अधिक लोगों ने किया अयोध्या का दौरा, रोजाना पहुंच रहे 1 लाख लोग
UPT | रामलला

Apr 22, 2024 12:22

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि 'प्राण प्रतिष्ठा' के बाद से अयोध्या रामलला के दर्शन के लिए अब तक 1.5 करोड़ से अधिक लोग आ चुके...

Apr 22, 2024 12:22

Ayodhya News : 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद भक्तों का तांता लगातार वहां भारी संख्या में पहुंच रहा है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि 'प्राण प्रतिष्ठा' के बाद से अयोध्या रामलला के दर्शन के लिए अब तक 1.5 करोड़ से अधिक लोग आ चुके हैं।

चंपत राय ने कहा कि मंदिर में हर दिन एक लाख से अधिक पर्यटक आते हैं। जो रामलला का आशीर्वाद लेते हैं। 'प्राण प्रतिष्ठा' के तीन महीने आज 22 अप्रैल से पूरे हो गए है। इन तीन महीनों में 1.5 करोड़ भक्तों ने रामलला के दर्शन के लिए आए हैं।
 
मंदिर के चारों तरफ बनेगी सुरक्षा दीवार
इसके साथ ही महासचिव चंपत राय ने बताया कि अभी तक मंदिर का केवल भूतल ही पूरा हुआ है। जहां पर रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की गई थी, पहली मंजिल का काम चल रहा है। मंदिर के चारों ओर 14 फीट चौड़ी सुरक्षा दीवार बनाई जाएगी। जिसे 'परकोटा' कहा जाता है। इसके आगे उन्होंने कहा कि 'परकोटा' एक बहुउद्देशीय क्षेत्र होगा जिसमें 6 अतिरिक्त मंदिर होंगे। 

इतने नए मंदिर बनाए जाएंगे
मंदिर में 7 और नए मंदिर बनाए जाएंगे। जिनमें भगवान शंकर, भगवान सूर्य, एक 'गर्भगृह' और दो भुजाओं पर भगवान हनुमान और मां अन्नपूर्णा का मंदिर बनाया जाएगा। इसके साथ ही महर्षि वाल्मीकि के मंदिर परिसर में महर्षि वशिष्ठ, महर्षि विश्वामित्र और महर्षि अगस्त्य के मंदिर भी बनाए जाएंगे। मंदिर में एक समय में 25,000 तीर्थयात्रियों को समायोजित करने की क्षमता होगी। मंदिर के मुख्य द्वार को सिंह द्वार के नाम से जाना जाएगा. मंदिर का निर्माण पूरी तरह भारतीय परंपरानुसार और स्वदेशी तकनीक से किया जा रहा है। पर्यावरण-जल संरक्षण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। कुल 70 एकड़ क्षेत्र में 70% क्षेत्र सदा हरित रहेगा।

Also Read

इस सीट से सभी पार्टियों ने चखा है जीत का स्वाद, अबकी बार किसके होंगे खट्टे दांत

19 May 2024 08:14 PM

बाराबंकी बाराबंकी में 2024 का मुकाबला दिलचस्प : इस सीट से सभी पार्टियों ने चखा है जीत का स्वाद, अबकी बार किसके होंगे खट्टे दांत

बाराबंकी लोकसभा सीट पर इस बार चुनाव दिलचस्त और रोचक होने जा रहे हैं। इस सीट से सभी राजनीतिक पार्टियों ने जीत का स्वाद चखा है। इस बार देखना है कि इस सीट से कौन जीत का परचम लहराता है और किसके... और पढ़ें