ऑथर Alok Srivastava

Barabanki News : जिला अस्पताल में कैदी की मौत, परिजनों ने जेल प्रशासन पर लगाए ये आरोप...

जिला अस्पताल में कैदी की मौत, परिजनों ने जेल प्रशासन पर लगाए ये आरोप...
UPT | कैदी के मौत के बाद गमगीन परिजन।

Jul 20, 2024 12:13

बाराबंकी के जिला कारागार में सजा काट रहे कैदी की इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने जेल प्रशासन पर इलाज में लापरवाही के आरोप लगाए हैं। कैदी 14 वर्ष से हत्या के केस में जेल...

Jul 20, 2024 12:13

Barabanki News : बाराबंकी के जिला कारागार में सजा काट रहे कैदी की इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने जेल प्रशासन पर इलाज में लापरवाही के आरोप लगाए हैं। कैदी 14 वर्ष से हत्या के केस में जेल में बंद था। जेल प्रशासन ने मृतक कैदी का पोस्टमार्टम करा रहा है।

ये है पूरा मामला
जनपद के घुघटेर थाना क्षेत्र के अखईपुर गांव में 14 वर्ष पहले एक हत्या के मामले अदालत ने विमल कुमार रावत को आजीवन कारावास की सजा थी। वह सजायाफ्ता कैदी के रूप में जेल में सजा काट रहा था। शुक्रवार की रात विमल की तबियत खराब हो गई। उसे शनिवार को तड़के जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

जेल प्रशासन को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
जेल प्रशासन ने कैदी की मौत की खबर परिजनों को दी। मृतक के बेटे अरविंद कुमार ने जेल प्रशासन और अस्पताल के कर्मचारियों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। 

Also Read

भगवान गणेश की प्रतिमा का किया गया विसर्जन, डीजे की धुन पर जमकर झूमे लोग

16 Sep 2024 09:01 PM

बाराबंकी Barabanki News :  भगवान गणेश की प्रतिमा का किया गया विसर्जन, डीजे की धुन पर जमकर झूमे लोग

जनपद बाराबंकी तहसील हैदरगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत सेमरावा में ठाकुर शिवम सिंह ने अपने निजी आवास पर गणेश चतुर्थी का आयोजन... और पढ़ें