Ayodhya News : रामलला के आरती दर्शन के लिए सुगम दर्शन पास शुरू, जानिए कैसे मिलेगा ?

 रामलला के आरती दर्शन के लिए सुगम दर्शन पास शुरू, जानिए कैसे मिलेगा ?
UPT | अयोध्या में सुगम दर्शन पास शुरू

Jul 10, 2024 18:13

अयोध्या में रामलला के दर्शन और नित्य की चारों आरतियों के लिए पास और श्रद्धालुओं के लिए विशिष्ट और सुगम दर्शन पास शुरू हो गए हैं...

Jul 10, 2024 18:13

Ayodhya News : अयोध्या में रामलला के दर्शन और नित्य की चारों आरतियों के लिए पास और श्रद्धालुओं के लिए विशिष्ट और सुगम दर्शन पास शुरू हो गए हैं। अयोध्या में इस विशिष्ट पास के कारण श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा हुआ है। बता दें दर्शनार्थियों की संख्या सौ से बढ़कर दो सौ हो गई है। इस विशिष्ट दर्शन पास को ऑनलाइन किया गया है बल्कि रेफरल ही रखा गया है। एक सौ विशिष्ट दर्शन पास में तीर्थ क्षेत्र के माध्यम से 50 और जिले के आला अधिकारियों के माध्यम से 50 पास निर्गत करने की व्यवस्था बनाई गई है। आइए जानते हैं ये पास कैसे मिलेंगे।

मंदिर ट्रस्ट की व्यवस्था के अनुसार अलग-अलग समयों पर निर्धारित रामलला की चारों आरतियों के लिए पास निर्गत किया जाता रहा है। वहीं इसमें 20 पासों की ऑनलाइन सुविधा थी जिसे कोई भी दर्शनार्थी अपनी आईडी से श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की वेबसाइट पर जाकर बना सकता है। आरती पास की वेबसाइट को 15 दिनों के लिए ओपेन किया जाता है जिसकी वजह से इसका कोटा तकरीबन फुल ही रहता है। इसके अलावा रेफरल 80 पास तीर्थ क्षेत्र के पदाधिकारियों की संस्तुति पर तीर्थक्षेत्र के यात्री सेवा केंद्र बनाए जा रहे हैं। इस बीच तीर्थ क्षेत्र ने क्रासिंग टू से विशिष्ट दर्शनार्थियों के प्रवेश की व्यवस्था बनाई है और विशिष्ट दर्शन के लिए चार सौ पार की व्यवस्था थी जो कि पूर्णतः रेफरल थी। 

पास के जरिए आरती दर्शन का समय
1. मंगला आरती - भोर में चार बजे
2. श्रृंगार आरती - प्रातः छह बजे
3. शयन आरती - रात्रि दस बजे
इसके बाद मध्याह्न राजभोग आरती और संध्या आरती के लिए पास की जरूरत नहीं है। यह आरती दर्शन आम दर्शनार्थियों के लिए भी सुलभ है। दर्शन के दौरान निर्धारित समय में जो श्रद्धालु मौजूद रहेंगे, उन्हें भी आरती में शामिल होने का मौका मिलता है।

दर्शनार्थियों की बढ़ती संख्या के दबाव में पास की संख्या भी बढ़ाई गई
श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट कार्यालय के प्रभारी प्रकाश कुमार गुप्ता ने बताया कि सुगम दर्शन के लिए अलग-अलग दो- दो घंटे के छह स्लाट की व्यवस्था में 150 -150 पास आनलाइन व रेफरल निर्धारित थे। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के लिहाज से हर स्लाट के लिए चार-चार सौ बढ़ाए चुके हैं। इनमें हर स्लाट के लिए 150-150 पास आनलाइन है व शेष रेफ़रल है। इसी तरह विशिष्ट दर्शन पास भी चार सौ बढ़ाया गया है जिसमें दो सौ पास जिला प्रशासन के कोटे में है। बताया गया कि इतने पास के बाद भी वीआईपी श्रद्धालुओं के लिए पास की कमी रहती थी। इस समस्या के निवारण के लिए आरती दर्शन में एक सौ पास बढ़ा दिया गया है जिसमें 50 जिला प्रशासन के कोटे में है और 50 तीर्थ क्षेत्र ने रखा है। उन्होंने ने बताया कि श्रद्धालुओं को एक साथ दर्शन कराने के लिए मंदिर के अंदर स्थान की स्थिति पर भी विचार करना है क्योंकिक्यों ओवर लोड होने पर धक्का मुक्की शुरू होगी।
 

Also Read

अमेठी थाने में दर्ज कराई गई शिकायत, ओडिया एक्टर ने किया था पोस्ट

23 Oct 2024 02:50 PM

अमेठी राहुल गांधी को जाने मारने की धमकी : अमेठी थाने में दर्ज कराई गई शिकायत, ओडिया एक्टर ने किया था पोस्ट

कुछ दिनों पहले रायबरेली से कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी भरा पोस्ट फेसबुक किया गया था। इसमें लॉरेंस बिश्नोई की तस्वीर के साथ उसका महिमामंडन भी था। अब इस मामले में अमेठी के मुंशीगंज थाने में शिकायत दी गई है। और पढ़ें