Ayodhya News : पुलिस मुठभेड़ में लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर लूट करने वाला वांछित लुटेरा गिरफ्तार, साथी फरार

पुलिस मुठभेड़ में लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर लूट करने वाला वांछित लुटेरा गिरफ्तार, साथी फरार
UPT | पुलिस की गिरफ्त में हाइवे लुटेरा

Sep 23, 2024 19:53

लखनऊ-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर रैकी कर लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाला लुटेरा संक्षिप्त पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया...

Sep 23, 2024 19:53

Short Highlights

*रौनाही पुलिस कर रही थी संदिग्धों की जांच, भागने के लिए किया फायर*

*हाइवे पर रैकी करते फिर महिलाओं, लड़कियों से करते थे छिनैती*

Ayodhya News : लखनऊ-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर रैकी कर लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाला लुटेरा संक्षिप्त पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़ा गया अभियुक्त कुबूल किया कि लूट करने के लिए रैकी कर रहा था। अधिकतर महिलाओं, लड़कियों को अपना शिकार बनाता है। चेन, बेग, पर्स , मोबाइल छीनकर बाइक से फ़ुर्र हो जाता। मुठभेड़ के दौरान दूसरा साथी भाग निकला।

पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक अपराधियों पर नियंत्रण के लिए एसएसपी के निर्देश पर जनपद थाना पुलिस विशेष अभियान चला रही है। इसी क्रम में हाइवे के लुटेरों की रैकी करने की सूचना पर पुलिस सक्रिय थी। पंकज सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना रौनाही के कुशल नेतृत्व में सोमवार को रौनाही पुलिस टीम ने संदिग्धों की जांच को वाहन चेकिंग शुरू की। तभी मुखबिर ने सूचना दी कि दो लुटेरे एक बाइक से घटना को अंजाम देने को रैकी कर रहे हैं। मुखबिर खास की इस सूचना पर थाना रौनाही पुलिस मुखबिर के बताये हुए स्थान सरायनामू मोड़ पहुंची। पुलिस के पकडे जाने के डर से वांछित अभियुक्त गण मोटरसाइकिल चालू कर सरायनामू जाने वाली रोड पर मुड़े। आगे चलकर उनकी बाइक बन्द हो गई। बाइक पर पीछे बैठा व्यक्ति उतरकर जान से मारने की नियत से पुलिस पार्टी पर फायर किया और फायर मिस हो गया तथा मोटरसाइकिल चलाने वाला व्यक्ति भाग निकला।  इस दौरान पुलिस टीम आवश्यक बल प्रयोग करते हुए फायर करने वाले व्यक्ति को मौके पर पकड़ लिया। पकड़े गये युवक से पूछताछ किया गया तो बताया कि हम लोग रैकी करके लखनऊ अयोध्या हाइवे रोड पर आने जाने वाली महिलाओं व बच्चियों के पर्स, बैग, मोबाइल आदि छीनकर भाग जाते हैं। 21 सितम्बर को थाना रौनाही क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर दो महिलाओं से छिनैती किए थे। जो माल मिला था उसे आपस में बांट लिए थे। हम लोग मोटर साइकिल की किस्त भरने एवं नशा आदि करने के लिए यह कार्य करते हैं। सोमवार सुबह टहलने वाली महिलाओं के साथ पुनः छिनैती की घटना कारित करने वाले थे कि पकड़ लिए गए। पूछताछ में अपना नाम सौरभ सिंह उर्फ भोले सिंह( उम्र 25 वर्ष) निवासी ग्राम मीसा थाना रुदौली जनपद अयोध्या बताया। तलाशी में लेडीज पर्स, आधार कार्ड, स्कूल ड्रेस, चश्मा, स्टेशनरी के सामान एवं घटना से सम्बन्धित 1500 रुपये बरामद हुए है। साथ ही देसी तमंचा 12 बोर मय कारतूस मिले हैं। गिरफ्तार व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक शेषनाथ सिंह, आलोक कुमार यादव, हेड कांस्टेबल बालेन्द्र प्रताप सिंह, कांस्टेबल प्रियेश तिवारी, रीतिक राव, शिवा यादव थाना रौनाही जनपद अयोध्या शामिल रहे।

Also Read