Lok Sabha Elections 2024 : भोजपुरी स्टार निरहुआ आजमगढ़ से दूसरी बार ठोकेंगे ताल, अखिलेश की बढ़ी मुश्किलें!  

भोजपुरी स्टार निरहुआ आजमगढ़ से दूसरी बार ठोकेंगे ताल, अखिलेश की बढ़ी मुश्किलें!  
UPT | दिनेश लाल यादव

Mar 03, 2024 14:52

शनिवार देर शाम को भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए 195 प्रत्याशियों के नाम की पहली लिस्ट जारी की है। जिसमें उत्तर प्रदेश की 51 प्रत्याशियों के नाम जारी किए गए हैं। जारी लिस्ट में....

Mar 03, 2024 14:52

Short Highlights
  • आजमगढ़ सांसद हैं दिनेश लाल यादव
  • साल-2019 में पहली बार लड़े थे चुनाव
  • निरहुआ दूसरी बार आजमगढ़ सीट से ठोकेंगे ताल
Azamgarh News : देश में लोकसभा चुनाव होने में कुछ ही महीने बाकी है। इसे लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां अपने-अपने उम्मीदवार को चुनावी मैदान में उतारने को लेकर पूरी जोर-शोर से तैयारी में जुटी है। शनिवार देर शाम को भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए 195 प्रत्याशियों के नाम की पहली लिस्ट जारी की है। जिसमें उत्तर प्रदेश की 51 प्रत्याशियों के नाम जारी किए गए हैं। जारी लिस्ट में आजमगढ़ लोकसभा सीट से दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ को टिकट दिया है।

आजमगढ़ सांसद हैं दिनेश लाल यादव
लोकसभा चुनाव नजदीक आता देख सभी राजनीतिक दलों में सियासी सरगर्मियां तेज हो गईं है। शनिवार को भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशियों के ऐलान बाद यूपी में चुनावी पारा चढ़ने लगा है। भाजपा ने आजमगढ़ लोकसभा सीट से भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ को चुनावी मैदान में उतारा है। वर्तमान में निरहुआ आजमगढ़ सांसद है। 

बीजेपी ने जताया भरोसा
भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने भोजपुरी फिल्म में काम करने के साथ ही साल-2019 में भारतीय जनता पार्टी के साथ अपने राजनीतिक कैरियर की शुरुआत की थी। लोकसभा चुनाव-2019 में निरहुआ पहली बार आजमगढ़ सीट से चुनावी मैदान में उतरे। भाजपा के टिकट पर उन्होंने समाजवादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव के खिलाफ चुनाव लड़ा। लेकिन, चुनाव में सफलता नहीं मिली। हालांकि, साल-2022 में सपा के मुखिया अखिलेश यादव के लोकसभा सीट से इस्तीफा देने के बाद हुए उपचुनाव में दिनेश लाल यादव को जीत मिली। जबकि सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव को हार का सामना करना पड़ा। निरहुआ जिले में फिल्म की शूटिंग करने के साथ ही कार्यक्रम के दौरान लोगों से मिलते-जुलते रहे और उनकी लोकप्रियता बढ़ी। इसे देखते हुए भाजपा ने एक बार फिर उन्हें चुनावी मैदान में उतारकर निरहुआ पर भरोसा जताया है। भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ अब दूसरी बार आजमगढ़ लोकसभा सीट से चुनावी ताल ठोकेंगे।

Also Read

पैसे न देने पर सेल्समैन को झूठे मामले में फंसा कर भेजा था जेल

6 Oct 2024 07:27 PM

आजमगढ़ 15 पुलिस कर्मियों पर FIR के आदेश : पैसे न देने पर सेल्समैन को झूठे मामले में फंसा कर भेजा था जेल

आजमगढ़ के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सत्यवीर सिंह ने अहरौला पुलिस को आदेश दिया है कि पवई थानाध्यक्ष समेत 15 पुलिस कर्मियों पर FIR दर्ज की जाए। इस निर्णय के साथ ही पुलिस को मामले की विवेचना कर और पढ़ें