Ballia News : गंगा नदी में नहाते समय पांच किशोर डूबे,  मछुआरों ने दो का शव किया बरामद, तीन की तलाश जारी 

गंगा नदी में नहाते समय पांच किशोर डूबे,  मछुआरों ने दो का शव किया बरामद, तीन की तलाश जारी 
UPT | बलिया जनपद के पचरुखिया गंगा घाट पर पांच किशोरों के डूबने के बाद नदी तट पर जुटी भीड़।

May 31, 2024 23:17

जिले के हल्दी थाना क्षेत्र के हुकुमछपरा काली मंदिर पचरूखिया घाट पर शुक्रवार को नहाते समय पांच किशोर गंगा नदी में डूब गए। सूचना मिलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सैकड़ों लोग...

May 31, 2024 23:17

Ballia News (Akhila Nand Tiwari) : जिले के हल्दी थाना क्षेत्र के हुकुमछपरा काली मंदिर पचरूखिया घाट पर शुक्रवार को नहाते समय पांच किशोर गंगा नदी में डूब गए। सूचना मिलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सैकड़ों लोग नदी तट पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने दो किशोरों के शव को बरामद कर लिया। जबकि तीन की तलाश अब भी जारी है।

क्या है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, मृतक दोनों किशोरों की शिनाख्त रेवती थाना क्षेत्र के पियरौटा निवासी रवि राम (14) पुत्र दिलीप राम व सनी राम (15) पुत्र वीरेंद्र राम के रूप में की गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस, मछुआरे और ग्रामीण देर शाम तक तीन किशोरों की तलाश में जुटे हैं। जबकि दो किशोर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया है। ग्रामीणों की मानें तो सभी युवक एक साथ गंगा नदी में स्नान करने आए थे।

 तीन किशोरों की तलाश जारी
बताते चलें कि गंगा नदी में सभी तैरने के चक्कर में गहरे पानी में चले गए। पहले एक किशोर डूबने लगा। उसे बचाने में दूसरा, फिर तीसरा और अंत में सभी डूबने लगे। आस-पास के लोगों ने हो -हल्ला शुरू किया तो मछुआरों ने दो किशोरों के शव को किसी तरह बरामद कर लिया। जबकि बाकी तीन की तलाश अभी भी जारी है।

Also Read

एक दिन की डीएम बनीं सृष्टि सिंह, सुनीं लोगों की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश 

5 Oct 2024 08:44 PM

मऊ Mau News : एक दिन की डीएम बनीं सृष्टि सिंह, सुनीं लोगों की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश 

जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत डीएवी इंटर कॉलेज की छात्रा सृष्टि सिंह को एक दिन के लिए जिलाधिकारी नियुक्त किया। और पढ़ें