Ballia News : दो दिन से लापता युवक का शव कुएं में उतराता मिला, परिवार में मचा कोहराम

दो दिन से लापता युवक का शव कुएं में उतराता मिला, परिवार में मचा कोहराम
UPT | पुलिस अधीक्षक कार्यालय

Jun 03, 2024 02:25

चितबड़ागांव नगर पंचायत के वार्ड नंबर पांच ब्राह्मी बाबा नगर में रेलवे क्रॉसिंग के पास रामलीला मैदान में स्थित कुएं में रविवार को एक युवक का शव...

Jun 03, 2024 02:25

Ballia News : चितबड़ागांव नगर पंचायत के वार्ड नंबर पांच ब्राह्मी बाबा नगर में रेलवे क्रॉसिंग के पास रामलीला मैदान में स्थित कुएं में रविवार को एक युवक का शव उतराया मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकालकर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई। युवक की शिनाख्त 29 वर्षीय कंचन डोम पुत्र रंगबाज डोम निवासी वार्ड नंबर छह पटेल नगर के रूप में की गई है।

पुलिस ने शव को बाहर निकाला
जानकारी के अनुसार, रविवार को कुएं के पास वाले एक मकान में रहने वालों को बहुत तेज बदबू का एहसास हुआ। जब उन्होंने कुएं में झांककर देखा, तो एक युवक का शव उतराया हुआ था। घटना की सूचना पुलिस को तत्काल दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकलवाया। मृतक युवक की शिनाख्त वार्ड नंबर छह पटेल नगर निवासी 29 वर्षीय कंचन डोम  के रूप में हुई है। पुलिस को आशंका है कि दो-तीन दिन पहले ही कंचन कुएं में गिरा होगा।

परिवार में मचा कोहराम
मामले की जानकारी करने के बाद पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। वहीं घटना की जानकारी होने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। बताया गया है कि कंचन शादीशुदा है और इसके तीन पुत्र हैं। बताया गया है कि मृतक युवक दो दिनो से लापता था।

Also Read

एक दिन की डीएम बनीं सृष्टि सिंह, सुनीं लोगों की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश 

5 Oct 2024 08:44 PM

मऊ Mau News : एक दिन की डीएम बनीं सृष्टि सिंह, सुनीं लोगों की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश 

जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत डीएवी इंटर कॉलेज की छात्रा सृष्टि सिंह को एक दिन के लिए जिलाधिकारी नियुक्त किया। और पढ़ें