आजमगढ़ में पहुंचे कैबिनेट मंत्री रघुराज सिंह शाक्य : बोले-राहुल गांधी देश में अस्थिरता पैदा करते रहते हैं

बोले-राहुल गांधी देश में अस्थिरता पैदा करते रहते हैं
UPT | रघुराज सिंह शाक्य।

Aug 14, 2024 01:15

पश्चिम बंगाल में हो रही हिंसा पर ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि ममता बनर्जी दैत्यों के वंशजों की महारानी हैं। ममता बनर्जी वोट के लिए केवल न्याय की बात नहीं करती हैं। बंगाल में जो भी हो रहा है वहां सिर्फ भाजपा आवाज उठा रही है।

Aug 14, 2024 01:15

Azamgarh News : प्रदेश सरकार के श्रम और सेवायोजन मंत्री रघुराज सिंह शाक्य ने आजमगढ़ में अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने उपचुनाव के बारे में कहा कि भाजपा सभी 10 विधानसभा की सीटें जीतेगी। 2024 के लोकसभा चुनाव में जो गलतियां हुई थी उनसे हमने सबक लिया है।

ममता बनर्जी पर साधा निशाना
पश्चिम बंगाल में हो रही हिंसा पर ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि ममता बनर्जी दैत्यों के वंशजों की महारानी हैं। ममता बनर्जी वोट के लिए केवल न्याय की बात नहीं करती हैं। बंगाल में जो भी हो रहा है वहां सिर्फ भाजपा आवाज उठा रही है। भाजपा के अलावा कोई भी दल इसलिए नहीं बोल रहा है कि मुस्लिम वोट बिखर जाएगा।

प्रदेश सरकार के मंत्री का कहना है कि हम लोग वोट की राजनीति नहीं करते हैं। हम लोग न्याय के सौदागर हैं।बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना को भारतीय प्रधानमंत्री द्वारा शरण दिए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जिस तरह से बांग्लादेश मां-बहनों के अंग वस्त्रों को प्रदर्शित कर रहा है। उससे साफ जाहिर होता है की इन लोगों की यही प्रवृत्ति है। शेख हसीना किसी की दादी किसी की चाची और किसी की मां होंगी। उन्होंने कहा कि सारे जो पंथ बने हैं सबके महापुरुषों ने बहुत सोच समझ कर बनाया था पर आज इसका दुरुपयोग किया जा रहा है। आज दायित्व के वंशजों के आचरण के रूप में लोग काम कर रहे हैं। भगवान इनको कभी माफ नहीं करेगा।

राहुल गांधी द्वारा हिडेनबर्ग की रिपोर्ट के सवाल पर प्रदेश सरकार के मंत्री का कहना है कि राहुल गांधी ना तो हिंदू है ना मुसलमान है ना क्रिश्चियन है और ना ही ईसाई हैं, वह कोई पांचवीं अलग कौम है। राहुल गांधी देश में अस्थिरता पैदा करते रहते हैं। गांधी परिवार ने देश का सत्यानाश किया है यह देश के गद्दार हैं मां-बेटे दोनों जमानत पर हैं। उसके बाद ऐसी स्थिति है इन लोगों ने औरंगजेब और महमूद गजनबी के नाम पर रोड बनवाई पर महाराणा प्रताप के नाम पर रोड नहीं बनवाई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी और अधिकारी उपस्थित रहे। 

Also Read

छात्र-छात्राओं में दिखा उत्साह, 17 से 23 सितंबर तक चलेगा समारोह

19 Sep 2024 07:47 PM

बलिया जेएनसीयू में दीक्षांत सप्ताह का भव्य आयोजन : छात्र-छात्राओं में दिखा उत्साह, 17 से 23 सितंबर तक चलेगा समारोह

जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय बलिया में कुलपति प्रोफेसर संजीत गुप्ता के निर्देशन में षष्ठम् दीक्षांत समारोह के उपलक्ष्य में दीक्षांत सप्ताह का आयोजन 17 से 23 सितंबर 2024 तक किया जा रहा है। जिसने विभिन्न प्रकार के रंगारंग कार्यक्रमों में छात्र छात्राएं बढ़- चढ़कर हिस्सा ले रह... और पढ़ें