आजमगढ़ में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव के विरुद्ध आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया गया है।
लोकसभा चुनाव 2024 : आजमगढ़ में सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव पर मुकदमा, आचार संहिता के उल्लंघन का है आरोप
Mar 24, 2024 16:38
Mar 24, 2024 16:38
- इस मामले में धर्मेंद्र यादव के साथ 42 अन्य लोगों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है।
- एक दिन पहले धर्मेंद्र यादव की चुनावी सभा में सपा के पदाधिकारियों के बीच आपस में ही मारपीट हो गई थी।
जानकारी के मुताबिक समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव 22 मार्च को जिले की मेंहनगर विधानसभा क्षेत्र में रैली कर रहे थे। इसमें धर्मेंद्र यादव निर्वाचन आयोग की अनुमति से अधिक गाड़ियां लेकर चल रहे थे। चुनाव आयोग की गाइडलाइन के अनुसार आदर्श आचार संहिता लग जाने के बाद प्रत्याशियों के काफिले में 10 से अधिक गाड़ियां नहीं चल सकती। ये बताया जा रहा है कि धर्मेंद्र यादव के काफिले में 42 से अधिक गाड़ियां मौजूद थी। इस मामले में धर्मेंद्र यादव के साथ 42 अन्य लोगों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है।
गुड्डू जमाली पर भी दर्ज हुआ था मुकदमा
साथ ही इससे पहले सपा के विधान परिषद सदस्य गुड्डू जमाली के विरुद्ध भी मुकदमा दर्ज किया गया था। उन पर ये आरोप था कि गुड्डू जमाली के काफिले में स्टंटबाजी का वीडियो सामने आया था। इसलिए इस वीडियो के सामने आने के बाद उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। इसमें गुड्डू जमाली के अलावा 25 अन्य लोगों पर भी एफआईआर दर्ज किया गया था।
सपा कार्यकर्ता आपस में भिड़े
इसके अलावा एक दिन पहले धर्मेंद्र यादव की चुनावी सभा में सपा के पदाधिकारियों के बीच आपस में ही मारपीट हो गई थी। जिसके बाद इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। साथ ही मारपीट के पीछे सेल्फी लेने का विवाद और क्षेत्रीय विधायक एचएन पटेल का विरोध करने का मामला था।
Also Read
19 Sep 2024 07:47 PM
जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय बलिया में कुलपति प्रोफेसर संजीत गुप्ता के निर्देशन में षष्ठम् दीक्षांत समारोह के उपलक्ष्य में दीक्षांत सप्ताह का आयोजन 17 से 23 सितंबर 2024 तक किया जा रहा है। जिसने विभिन्न प्रकार के रंगारंग कार्यक्रमों में छात्र छात्राएं बढ़- चढ़कर हिस्सा ले रह... और पढ़ें