आजमगढ़ जिले के अहरौला थाना क्षेत्र के महलिया में बुधवार की तड़के पुलिस की सुमन हत्याकांड के मुख्य आरोपी के साथ मुठभेड़ हो गई। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली मुख्य आरोपी के पैर में लगी और वह घायल हो गया।
सुमन हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार : मुठभेड़ के दौरान पैर में लगी गोली, गर्लफ्रेंड ने मारा थप्पड़ तो ले ली थी जान
Aug 21, 2024 18:12
Aug 21, 2024 18:12
- आरोपी युवक काफी समय से चल रहा था फरार
- गिरफ्तारी के लिए किया गया टीम का गठन
- मुठभेड़ के दौरान आरोपी घायल
यह है पूरा मामला
अहरौला थाना क्षेत्र के अमगिलिया गांव में दो दिन पूर्व बाजरे के खेत में 21 वर्षीय युवती सुमन की हत्या कर फेंका हुआ शव मिला था। इस मामले में छानबीन के दौरान युवती के प्रेमी अमित यादव का नाम सामने आया। पुलिस द्वारा युवती के मोबाइल के कॉल रिकॉर्ड की छानबीन की गई तो पता चला कि युवती की रात के लगभग 11 बजे उसके प्रेमी से बातचीत हुई थी। घटना के बाद से प्रेमी फरार हो गया था।
गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन
पुलिस प्रेमी को हत्यारोपी मानते हुए उसकी तलाश कर रही थी। युवक काफी समय से फरार चल रहा था। एसपी की ओर से उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया गया था। बुधवार की तड़के दुर्वासा गहजी मार्ग पर पश्चिम पट्टी गांव के महलिया में पुलिस टीम के साथ अमित यादव की मुठभेड़ हो गई। पुलिस से घिरने पर आरोपी ने पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली गलने से अमित यादव घायल हो गया।
Also Read
17 Sep 2024 07:31 PM
बलिया के प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र ‘दयालु‘ ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक की। और पढ़ें