Mainpuri News : तीन लोगों को गोलियों से भूनने वाले दोषी को फांसी की सजा, कोर्ट को कर रहा था भ्रमित

तीन लोगों को गोलियों से भूनने वाले दोषी को फांसी की सजा, कोर्ट को कर रहा था भ्रमित
UPT | प्रतीकात्मक फोटो

Sep 18, 2024 00:39

मैनपुरी में 12 साल पहले दंपती की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मंगलवार को कोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद...

Sep 18, 2024 00:39

Mainpuri News : यूपी के मैनपुरी में 12 साल पहले दंपती की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मंगलवार को कोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद न्यायालय ने थाना जसवंतनगर के अंतर्गत खुशालपुर गांव का रहने वाला सुनील यादव को दोषी पाया। एफटीसी द्वितीय के जज भूलेराम ने दोषी सुनील को फांसी की सजा सुनाई। आरोपी ने इस मामले में खुद को नाबालिग बताकर न्यायालय को भ्रमित करने की भी कोशिश की थी।



जिले के करहल थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव की यह घटना थी। यहां 12 साल पहले यानी एक अक्तूबर 2012 की रात 9 बजे मनीष यादव ने अपने रिश्तेदारों सुनील और कल्लू के सहयोग से अपने पिता सुखराम, सौतेली मां सुषमा, सौतेले भाई अभिषेक की हत्या कर दी थी। सुखराम के भाई अवध सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने जांच करके सुनील को दोषी पाकर चार्जशीट कोर्ट में भेजी थी।

एक लाख रुपए का जुर्माना
मुकदमे की सुनवाई एफटीसी द्वितीय जज भूलेराम की कोर्ट में हुई। अभियोजन पक्ष की ओर से वादी, विवेचक, चिकित्सक सहित गवाहों ने कोर्ट में गवाही दी। गवाही के आधार पर सुनील को तीनों की हत्या करने का दोषी पाया गया। एफटीसी द्वितीय जज भूलेराम ने सुनील को फांसी की सजा सुनाई। साथ ही एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया। सजा सुनाने के बाद उसको जेल भेज दिया गया है।
 
आरोपी खुद को नाबालिग बताया
घटना के बाद पुलिस ने आरोपी सुनील को जेल भेज दिया था। जहां सुनील ने खुद को नाबालिग बताया था। इसके बाद मुकदमा किशोर न्याय बोर्ड में चला। बोर्ड ने सुनवाई के बाद अभिलेखों के आधार पर घटना के समय सुनील को बालिग माना था। इसके बाद मुकदमा सत्र न्यायालय में स्थानांतरित किया गया था। जिला जज ने इस मामले को एफटीसी द्वितीय के कोर्ट में सुनवाई के लिए स्थानांतरित किया था। वहीं इस मामले की सुनवाई चल रही थी।

Also Read

विस्फोट के बाद पटाखा कारोबारी पर एक्शन, जानिये कितनी पकड़ी गई आतिशबाजी...

19 Sep 2024 10:44 AM

फिरोजाबाद Firozabad News : विस्फोट के बाद पटाखा कारोबारी पर एक्शन, जानिये कितनी पकड़ी गई आतिशबाजी...

फिरोजाबाद जनपद के शिकोहाबाद में हुए बम विस्फोट के बाद पूरे जिले में पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। दीपावली से पहले पटाखा कारोबारी पर भी पुलिस की पैनी नजर है। पटाखे का स्टॉक रखने वाले एक व्यक्ति... और पढ़ें