एक महीने में घर के तीन लोगों की मौत से कोहराम : बरेली में ऑटो की टक्कर से साइकिल सवार ने दम तोड़ा, पुलिस ने शव लिया कब्जे में

बरेली में ऑटो की टक्कर से साइकिल सवार ने दम तोड़ा, पुलिस ने शव लिया कब्जे में
UPT | पोस्टमार्टम हाउस पर मृतक के परिजन

Sep 08, 2024 00:59

बरेली-शाहजहांपुर रोड पर एक ऑटो ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। इससे साइकिल सवार गंभीर रूप घायल हो गया। उसको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। मगर, इलाज के दौरान घायल की मौत हो गई। मृतक के परिवार में एक महीने में तीन लोगों की मौत हो चुकी है। इससे परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

Sep 08, 2024 00:59

Bareilly News : उत्तर प्रदेश के बरेली-शाहजहांपुर रोड पर एक ऑटो ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। इससे साइकिल सवार गंभीर रूप घायल हो गया। उसको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। मगर, इलाज के दौरान घायल की मौत हो गई। मृतक के परिवार में एक महीने में तीन लोगों की मौत हो चुकी है। इससे परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। मृतक के परिजनों ने बताया कि वह एक निजी कंपनी में काम करने जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में यह हादसा हो गया। 

परिजन बोले, मजाक में ऑटो से मारी थी टक्कर
शहर के बारादरी थाना क्षेत्र के कटी कुइयां निवासी गुलफाम (45 वर्ष) के चाचा शाहिद ने बताया कि शनिवार को साइकिल से शाहजहांपुर रोड स्थित एक प्राइवेट कंपनी में काम को जा रहे थे। इसी दौरान कंपनी में साथ काम करने वाले हजियापुर निवासी आसिफ टेंपो लेकर आ गया। उसने पीछे से गुलफाम की साइकिल में मजाक में टक्कर मार दी। इससे वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने घायल को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया। मगर, डॉक्टर ने इलाज शुरू किया। इसी दौरान मौत हो गई।

सदमे में परिजन, मां और भतीजे की हो चुकी है मौत
हादसे के बाद परिजन सदमें में हैं।मृतक की मां का एक महीने में पहले इंतकाल (निधन) हो चुका है। 25 दिन पहले मां कनीजा का इंतकाल बीमारी के चलते हुआ था। भतीजे अब्बू और कनक की 10 दिन पहले मौत हुई थी। बहन ईराम लंबे समय से बीमार है। मगर, अब गुलफाम की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।

Also Read

पैगंबर हजरत मुहम्मद साहब के जन्मदिन पर बरेली में उत्साह, सजीं रंग-बिरंगी लाइटें

16 Sep 2024 10:18 PM

बरेली ईद मिलादुन्नबी : पैगंबर हजरत मुहम्मद साहब के जन्मदिन पर बरेली में उत्साह, सजीं रंग-बिरंगी लाइटें

दुनियाभर के मुसलमानों के लिए ईद मिलादुन्नबी एक खास और पवित्र दिन है। यह दिन पैगंबर हजरत मुहम्मद साहब के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है... और पढ़ें