Bareilly News : शहर के अवैध कॉलोनाइजर पर शिकंजा, इन कॉलोनियों पर चलेगा बुलडोजर, देखें पूरी डिटेल

शहर के अवैध कॉलोनाइजर पर शिकंजा, इन कॉलोनियों पर चलेगा बुलडोजर, देखें पूरी डिटेल
UPT | अवैध कॉलोनियों पर चलेगा बुलडोजर

May 25, 2024 00:12

बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने सर्वे कर शहर की 60 अवैध कालोनियों को नोटिस जारी किया है। नोटिस जारी होते ही अवैध प्लाटिंग करने वाले कालोनाइजर में हड़कंप मच गया है।

May 25, 2024 00:12

Bareilly News (Sajid Raza Khan) : शहर के अवैध कॉलोनाइजरों पर शिकंजा कसने की तैयारी शुरू हो गई है। इसमें बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने सर्वे कर शहर की 60 अवैध कॉलोनियों को नोटिस जारी किया है। नोटिस जारी होते ही अवैध प्लाटिंग करने वाले कॉलोनाइजरों में हड़कंप मच गया है। इसके बाद बीडीए ने ध्वस्तीकरण की तैयारी शुरू कर दी है।

पूंजी और मेहनत की कमाई हड़प जाएंगे अवैध बिल्डर
बीडीए ने कॉलोनियां और शहर की मल्टी स्टोरी बिल्डिंग चिन्हित कर ली हैं। इन्हें जमींदोज करने के लिए जून के पहले सप्ताह में कार्रवाई शुरू हो जाएगी। बरेली स्मार्ट सिटी में बीडीए स्वीकृत प्लॉट ही खरीदने की बात काफी समय से कह रहा है। अवैध प्लॉट काटने वाले कॉलोनाइजरों के झांसे में न आएं। अवैध बिल्डर आपकी जमा पूंजी और मेहनत की कमाई हड़प जाएंगे। बीडीए अनधिकृत कॉलोनियों और अवैध निर्माण का सर्वे कर सूची बना रहा है। ताकि लोग इन कॉलोनाइजरों के चंगुल में न फंसे। जिन कॉलोनाइजर की ओर से नियमों के मुताबिक अपनी औपचारिकताएं पूरी नहीं की गई हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी है।

काउंटिंग के बाद गरजेगा बुलडोजर
बीडीए उपाध्यक्ष मनिकंडन ए ने मीडिया को बताया कि विभिन्न कॉलोनियों में प्रॉपर्टी की खरीद करते समय अच्छे से जांच लें। कॉलोनी अवैध तो नहीं है। जहां पर लोग प्रॉपर्टी की खरीद कर रहे हैं। वह सभी नियमों को पूरा करती भी है या नहीं। बीडीए लगातार कॉलोनाइजरों, प्लॉट खरीदने और निर्माण करवाने वाले लोगों को नोटिस भी भेज जा रहा है। बीडीए अधिकारियों का कहना है कि कुछ कॉलोनाइजरों की ओर से बीडीए के नियम पूरे किए बिना ही कॉलोनियां काटी जा रही हैं। इन कॉलोनाइजरों की ओर से कॉलोनियों को रेगुलर करवाने के लिए कोई आवेदन नहीं किया। जिन कॉलोनाइजरों ने नियमों का पालन नहीं किया है। सर्वे के बाद उन्हें नोटिस भेजने की कवायद शुरू हो गई है।

Also Read

एक ही परिवार के 14 लोगों को उम्रकैद, कुल्हाड़ी से काटकर किया था मर्डर

26 Jul 2024 06:16 PM

बदायूं 17 साल बाद हत्या केस में आया फैसला : एक ही परिवार के 14 लोगों को उम्रकैद, कुल्हाड़ी से काटकर किया था मर्डर

बदायूं में 17 साल पुराने हत्या और डकैती मामले में न्याय की देर से जीत हुई है। विशेष न्यायालय (डकैती) ने एक ही परिवार और उससे जुड़े 14 दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। और पढ़ें