लोकसभा चुनाव 2024 : कैबिनेट मंत्री ने पीएम मोदी की हैट्रिक के लिए किया गौ पूजन, रखेंगे 45 घंटे का व्रत

कैबिनेट मंत्री ने पीएम मोदी की हैट्रिक के लिए किया गौ पूजन, रखेंगे 45 घंटे का व्रत
UPT | पूजन करते कैबिनेट मंत्री

Jun 01, 2024 23:47

उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने केंद्र में एक बार फिर भाजपा सरकार बनाने के लिए गौ पूजन किया। इसके साथ ही 45 घंटे का व्रत रखने की बात कही है...

Jun 01, 2024 23:47

Bareilly News : उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने केंद्र में एक बार फिर भाजपा सरकार बनाने के लिए गौ पूजन किया। इसके साथ ही 45 घंटे का व्रत रखने की बात कही है। नगर पालिका आंवला में कुछ समय पहले ही सरकार ने कान्हा गौशाला का निर्माण कराया है। इसकी देखरेख का काम नगर पालिका परिषद आंवला को दिया गया है। इसमें सैकड़ो गायों का पालन होता है। शनिवार को कान्हा गौशाला में सुंदरकांड का पाठ किया गया। 

गौशाला का किया निरीक्षण
इस दौरान हुए कार्यक्रम में सरकार के कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह पहुंचे और गायों को स्नान कराकर उनका सम्मान किया। उन्होंने गायों को स्वच्छ रखने के लिए आंवला गौशाला में गायों के लिए हरे चारे का प्रबंधन कर मूल्यांकन किया। इसके बाद उन्होने गौ माता और भगवान राम से प्रार्थना करते अबकी बार मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने की इच्छा जताई। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री कन्याकुमारी में साधना करने गए हैं। वह वहां अन्न ग्रहण नहीं करेंगे। केवल नारियल पानी ग्रहण करेंगे। प्रधानमंत्री को पूर्ण विश्वास है कि 4 जून को 400 पार एक बार फिर मोदी सरकार होगी।

प्रधानमंत्री पहले भी जा चुके है कन्याकुमारी
उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 34 वर्ष पूर्व भी कन्याकुमारी गए थे, और वहां विवेकानंद शिला की स्थापना और पूजन का कार्य किया था। सनातन धर्म को अक्षर बनाए रखना, और अध्यात्म को आधुनिकता से जोड़कर भारत का विकास करते हुए जगतगुरु की श्रेणी में पहुंचे है। कैबिनेट मंत्री ने इस दौरान गौशाला में गौमाता को स्नान कराकर पूजन किया एवं गौ माता को केला-गुड़ समर्पित किया। सुंदरकांड का पाठ कर गौशाला के गौसेवकों को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया।

यह लोग रहे मौजूद
उन्होंने बताया कि योगी सरकार ने गौशालाओं के संचालन के लिए नियमों में संशोधन किया है। गौशालाओं के लिए अनुदान राशि को अब 30 रुपये प्रति गौवंश से बढ़ाकर 50 रुपये प्रति गौवंश प्रतिदिन कर दिया गया है। इस अवसर पर पूर्व मंडल संजीव सक्सेना, मंडल सैय्यद आबिद अली, राम निवास मौर्य, ब्लॉक प्रमुख वेद प्रकाश यादव व मित्रपाल, प्रभाकर शर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष मीना मौर्य, मंडल अध्यक्ष मनोज मौर्य, विपिन सिंह, मुनीश वर्मा, प्रमोद चतुर्वेदी, यशु गुप्ता, सभासदगण, प्रधानगण और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Also Read

बंदरों ने छत पर रखा पत्थर गिराया तो युवक के माथे पर जा गिरा, सिर फटने से मनोज की हुई मौत

6 Oct 2024 02:00 AM

पीलीभीत पीलीभीत में बंदरों का आतंक : बंदरों ने छत पर रखा पत्थर गिराया तो युवक के माथे पर जा गिरा, सिर फटने से मनोज की हुई मौत

जिले के करेली थाना क्षेत्र के गांव बमरोली का रहने वाले 35 वर्षीय मनोज कुमार पुत्र रामरतन मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता... और पढ़ें