कार्रवाई से हड़कंप : बरेली में गरजा बीडीए का बुलडोजर, 86 बीघा कृषि भूमि में विकसित हो रही थी अवैध कॉलोनी, ये दी चेतावनी

बरेली में गरजा बीडीए का बुलडोजर, 86 बीघा कृषि भूमि में विकसित हो रही थी अवैध कॉलोनी, ये दी चेतावनी
UPT | बुलडोजर की कार्रवाई का फोटो

May 25, 2024 22:43

शनिवार को एक बार फिर बीडीए का बुलडोजर गरजा है। शहर की पांच अवैध कॉलोनियों के खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। कॉलोनाइजर ने 86 बीघा कृषि भूमि में पांच अवैध कॉलोनियों को विकसित किया था। बीडीए...

May 25, 2024 22:43

Bareilly News : उत्तर प्रदेश के बरेली में शनिवार को एक बार फिर बीडीए का बुलडोजर गरजा है। शहर की पांच अवैध कॉलोनियों के खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। कॉलोनाइजर ने 86 बीघा कृषि भूमि में पांच अवैध कॉलोनियों को विकसित किया था। बीडीए की टीम ने मीडिया को बताया कि धौरेरा माफी में 25 बीघा जमीन पर धीर सिंह और राकेश, 8 बीघा जमीन पर अर्जुन, 25 बीघा जमीन पर वीरपाल पटेल और महमूद खां ने अवैध रूप से सड़क, नाली, बिजली पोल, भूखंडों का चिन्हांकन और साईट ऑफिस आदि का निर्माण कार्य किया। इसके साथ ही खजुरिया घाट में 8 बीघा जमीन पर नेत्रपाल, 20 बीघा जमीन पर सुबोध शर्मा और रवि पटेल ने अवैध कॉलोनी का विकास कार्य कराया जा रहा था।

शहर की 60 अवैध कॉलोनियों को नोटिस
बीडीए ने 60 कॉलोनियों को नोटिस जारी किया है। इससे अवैध प्लाटिंग करने वाले कॉलोनाइजर में हड़कंप मच गया है। इसके बाद बीडीए ने ध्वस्तीकरण की तैयारी शुरू कर दी है। बीडीए ने कॉलोनियां और शहर की मल्टी स्टोरी बिल्डिंग चिन्हित कर ली हैं। इन्हें जमींदोज करने के लिए जून के पहले सप्ताह में कार्रवाई शुरू हो जाएगी।बरेली स्मार्ट सिटी में बीडीए स्वीकृत प्लॉट ही खरीदने की बात काफी समय से कह रहा है। अवैध प्लॉट काटने वाले कॉलोनाइजरों के झांसे में न आएं। आपकी जमा पूंजी और मेहनत की कमाई अवैध बिल्डर हड़प जाएंगे। बीडीए अनधिकृत कॉलोनियों और अवैध निर्माण का सर्वे कर सूची बना रहा है। ताकि लोग इन कॉलोनाइजरों के चंगुल में न फंसे। जिन कॉलोनाइजर की ओर से नियमों के मुताबिक अपनी औपचारिकताएं पूरी नहीं की गई हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी है।

कई और अवैध कॉलोनी बीडीए के रडार पर
शहर में तमाम अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही हैं। इसी को लेकर बीडीए ने कार्रवाई तेज कर दी है। शनिवार को प्राधिकरण टीम ने सर्वे रिपोर्ट के आधार पर ध्वस्तीकरण पर एक्शन शुरू किया है। धौरेरा माफी, खजुरिया घाट में पांच अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त किया। कॉलोनाइजरों ने किसानों से सस्ती जमीन खरीदकर वहां बिना नक्शा पास कॉलोनी की निर्माण शुरू कर दिया। अगले फेज की कार्रवाई में 6 अवैध कॉलोनियां प्राधिकरण के रडार पर बताई जा रही हैं।

यह रखें ख्याल
उक्त अवैध कॉलोनियों के खिलाफ उप्र नगर योजना एवं विकास अधिनियम-1973 की सुंसगत धाराओं के अन्तर्गत ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई है। विभिन्न कॉलोनियों में प्रॉपर्टी की खरीद करते समय अच्छे से जांच लें। कॉलोनी अवैध तो नहीं है। जहां पर लोग प्रॉपर्टी की खरीद कर रहे हैं। वह सभी नियमों को पूरा करती भी है या नहीं। बीडीए लगातार कॉलोनाइजरों, प्लॉट खरीदने और निर्माण करवाने वाले लोगों को नोटिस भी भेज जा रहा है। बीडीए अधिकारियों का कहना है कि कुछ कॉलोनाइजरों की ओर से बीडीए के नियम पूरे किए बिना ही कॉलोनियां काटी जा रही हैं। इन कॉलोनाइजरों की ओर से कॉलोनियों को रेगुलर करवाने के लिए कोई आवेदन नहीं किया। जिन कॉलोनाइजरों ने नियमों का पालन नहीं किया है। सर्वे के बाद उन्हें नोटिस भेजने की कवायद शुरू हो गई है।

Also Read

पैगंबर हजरत मुहम्मद साहब के जन्मदिन पर बरेली में उत्साह, सजीं रंग-बिरंगी लाइटें

16 Sep 2024 10:18 PM

बरेली ईद मिलादुन्नबी : पैगंबर हजरत मुहम्मद साहब के जन्मदिन पर बरेली में उत्साह, सजीं रंग-बिरंगी लाइटें

दुनियाभर के मुसलमानों के लिए ईद मिलादुन्नबी एक खास और पवित्र दिन है। यह दिन पैगंबर हजरत मुहम्मद साहब के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है... और पढ़ें