Bareilly News : अलका पांडे बनीं बरेली की सीजेएम, कई जज के तबादले, जानें कौन कहां गया...

अलका पांडे बनीं बरेली की सीजेएम, कई जज के तबादले,  जानें कौन कहां गया...
UPT | बरेली न्यायालय

Sep 02, 2024 00:56

बरेली न्यायालय में अलका पांडे को सीजेएम बनाया गया है। वह पहले न्यायाधीश लघुवाद न्यायालय के पद पर थीं। इसके साथ ही बरेली सीजेएम सौरभ कुमार वर्मा को सिविल जज सीनियर डिवीजन बनाया गया है।

Sep 02, 2024 00:56

Bareilly News :  उत्तर प्रदेश के बरेली न्यायालय (कोर्ट) में अलका पांडे को सीजेएम बनाया गया है। वह पहले न्यायाधीश लघुवाद न्यायालय के पद पर थीं। इसके साथ ही बरेली सीजेएम सौरभ कुमार वर्मा को सिविल जज सीनियर डिवीजन बनाया गया है। रजिस्ट्रार जनरल हाईकोर्ट राजीव भारती ने जजों के संबंध में ट्रांसफर आदेश जारी किए हैं। इसमें जिले की न्यायिक मजिस्ट्रेट व्यवस्था में बड़ा बदलाव हुआ है।

स्वेता यादव अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट
रजिस्ट्रार जनरल हाईकोर्ट राजीव भारती ने न्यायाधीश लघुवाद न्यायालय, बरेली अलका पांडे को सीजेएम बरेली। इसके साथ ही सिविल जज सीनियर डिवीजन स्वेता यादव को अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बरेली के पद पर नियुक्त किया है। सुरेश कुमार दुबे अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बरेली को अपर सिविल जज (सीनियर डिवीजन) / अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बरेली का जिम्मा सौंपा गया है।

अरविंद कुमार यादव अपर सत्र एवं सत्र न्यायाधीश 
सूर्य कांत धर दुबे सिविल जज (सीनियर डिवीजन), चित्रकूट को जज लघु वाद न्यायालय, बरेली बनाया गया है। इसके साथ ही अरविन्द कुमार यादव-द्वितीय विशेष न्यायाधीश अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, बरेली को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, बरेली बनाया गया है। इनका आदेश बरेली न्यायालय पहुंच गया है। जल्द ही नई जिम्मेदारी संभाल लेंगे।

Also Read

अधूरा निर्माण कार्य छोड़ने वाले होंगे ब्लैक लिस्टेड, जानें नगर आयुक्त का प्लान...

18 Sep 2024 07:04 PM

बरेली बरेली नगर निगम लापरवाह ठेकेदारों पर कसेगा शिकंजा : अधूरा निर्माण कार्य छोड़ने वाले होंगे ब्लैक लिस्टेड, जानें नगर आयुक्त का प्लान...

नए नगर आयुक्त ने शहर में अधूरे पड़े निर्माण कार्य की रिपोर्ट मांगी है। ऐसे ठेकेदार के भुगतान रोकने के निर्देश दिए हैं। बताया जाता है कि शहर में अधूरे विकास कार्यों को लेकर नगर निगम की लगातार आलोचना हो रही थी। और पढ़ें