बदायूं डबल मर्डर : पुलिस ने रखा आरोपी जावेद पर 25 हजार का इनाम, पत्नी ने किया बड़ा खुलासा

पुलिस ने रखा आरोपी जावेद पर 25 हजार का इनाम, पत्नी ने किया बड़ा खुलासा
UPT | आरोपी जावेद

Mar 20, 2024 22:28

बदायूं में डबल मर्डर से जिले में चारों तरफ सनसनी फैल गई है। इस घटना के बाद पुलिस अलर्ट हो गई। पुलिस ने घटना के कुछ ही घंटों बाद एक आरोपी साजिद का हिसाब कर...

Mar 20, 2024 22:28

Short Highlights
  • अभी तक आरोपी जावेद का नहीं मिला सुराग
  • आरोपी जावेद पर 25 हजार का इनाम
Budaun Double Murder Case : बदायूं में डबल मर्डर से जिले में चारों तरफ सनसनी फैल गई है। इस घटना के बाद पुलिस अलर्ट हो गई। पुलिस ने घटना के कुछ ही घंटों बाद एक आरोपी साजिद का हिसाब कर ढेर कर दिया। जबकि दूसरा आरोपी जावेद अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। फिलहाल वह फरार चल रहा है। बदायूं पुलिस पर जावेद को गिरफ्तारी के लिए तलाशी कर रही है, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। यूपी पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी जावेद पर 25,000 रुपये का इनाम घोषित किया है।

तेज धार वाले चाकू से हमला किया
मृतक बच्चों के पिता विनोद कुमार के तहरीर पर एफआईआर दर्ज किया गया है। एफआईआर के मुताबिक, आरोपी जावेद और साजिद दोनों साथ में दुकान चलाते थे। नाई की दुकान चलाने वाले जावेद के साथ आरोपी साजिद मंगलवार को पीड़ित के घर गया था। पिता का कहना है कि साजिद ने मेरी पत्नी संगीता से कहा कि उसे अपनी पत्नी के प्रसव के लिए पांच हजार (5,000्) रुपये की जरूरत है। जब वह पैसे लेने अंदर कमरे में गई, तो आरोपी साजिद घर की छत पर चला गया। इसके बाद जावेद भी छत पर पहुंच गया। ये दोनों आरोपियों ने मेरे दो बेटों- आयुष (उम्र-12 साल) और अहान उर्फ हनी (उम्र- 8 साल) को आवाज देकर छत पर बुलाया। आरोपियों ने तेज धार वाले चाकू से दोनों बच्चों पर जानलेवा हमला किया।  

आरोपी की पत्नी ने किया खुलासा
मीडियाकर्मियों से बातचीत करने के दौरान आरोपी साजिद की पत्नी सना ने बताया कि वो प्रेग्नेंट नहीं है। हमारा ना कोई विवाद था और ना ही मैं हॉस्पिटल में थी। साजिद ने ऐसा क्यों किया मुझे इस बारे में कुछ नहीं पता है। उन्होंने बताया कि उनकी शादी चार साल पहले हुई थी। पिछले साल एक लड़का जन्म लेते ही मर गया था, जबकि उससे पहले भी लड़की पैदा होते ही मर गई थी।

मुझे नहीं पता उसके दिमाग में क्या चल रहा था : नाजरीन
आरोपी की मुठभेड़ में मौत पर उसकी मां नाजरीन ने कहा कि जो उसने किया, उसका ही परिणाम उसे मिला है। उन्होंने कहा कि मुझे उसके बारे में नहीं पता था कि उनके दिल- दिमाग में क्या चल रहा था। किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। दोनों बच्चों की मौत की घटना से मुझे बेहद अफसोस है। 

Also Read

परिजनों ने पड़ोसी युवक पर जहर देकर हत्या का लगाया आरोप, जानें पूरा मामला...

28 Sep 2024 07:47 PM

बरेली छात्रा की संदिग्ध हालत में मौत : परिजनों ने पड़ोसी युवक पर जहर देकर हत्या का लगाया आरोप, जानें पूरा मामला...

बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र के करमपुर चौधरी गांव में शनिवार को एक 14 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध हालत में जहर खाने से मौत हो गई। मगर, छात्रा के परिजनों ने पड़ोसी युवक हसन पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि हसन ने पहले से ही छात्रा को परेशान कर रखा था। उसने जबरदस्ती जहर... और पढ़ें