बदायूं पहुंचे अखिलेश यादव : आदित्य यादव के समर्थन में की जनसभा, कहा- 'जिन्होंने वैक्सीन लगवाई वहीं भाजपा को बाहर का रास्ता दिखाएंगें'

आदित्य यादव के समर्थन में की जनसभा, कहा- 'जिन्होंने वैक्सीन लगवाई वहीं भाजपा को बाहर का रास्ता दिखाएंगें'
UPT | सपा मुखिया अखिलेश यादव

May 02, 2024 16:28

सपा मुखिया अखिलेश यादव गुरुवार को बदायूं पहुंचे। अखिलेश यादव ने इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी आदित्य यादव के समर्थन में जनसभा की। पूर्व सीएम के यहां आने से सपाई काफी उत्साहित हैं...

May 02, 2024 16:28

Budaun News : सपा मुखिया अखिलेश यादव गुरुवार को बदायूं पहुंचे। अखिलेश यादव ने इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी आदित्य यादव के समर्थन में जनसभा की। पूर्व सीएम के यहां आने से सपाई काफी उत्साहित हैं। अखिलेश यादव के साथ मंच पर सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव, आदित्य यादव समेत कई बड़े सपा नेता दिखे। अखिलेश यादव का सपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया और साथ ही उन्हें चांदी का मुकुट भी पहनाया गया।

'आदित्य यादव को आप लोगों ने पहले ही नेता बना दिया'
जनसभा को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा, जनता का उत्साह दिखा रहा है कि इस बार बदलाव आएगा। तोते उड़ने वाली बात सामने आ गई है। तोते जब उड़ेंगे तब उड़ेंगे लेकिन मुझे पता है दिल्ली वाले यहां आए हैं। आप को देखकर उनके आज ही तोते उड़ गए होंगे। मुझे याद है, मैं जब पहली बार मंच पर चुनाव लड़ने गया था। तब मैंने केवल नेताओं के नाम लिए थे और वोट देने के लिए बोला था। तब नेता जी ने दोबारा भाषण देने के लिए बोला। मैं फिर से नाम लेकर और वोट के लिए बोलकर बैठ गया। लेकिन आदित्य यादव को आप लोगों ने पहले ही नेता बना दिया। ये पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़ने जा रहे हैं। आप इनको अपना पुरा सहयोग देना। भाजपा के लोग संविधान और हमारी आपकी जान के पीछे पड़े हुए हैं।

'भाजपा ने आपदा में अवसर देखा'
कोविड वाली बात आपके सामने आ गई होगी। जो वैक्सीन उन्होंने लगाई और सबने लगवाई, लेकिन शायद मेरे जैसे कुछ साथी होंगे जिन्होंने नहीं लगवाई होगी। जिन्होंने ये वैक्सीन लगवाई सोचिए उनको कैसा लगता होगा। वो लोग अब भाजपा को बाहर का रास्ता दिखाएंगे। भाजपा के लोग कहते थे, आपदा में अवसर होता है। इन लोगों ने वहीं किया। इलेक्ट्रोलर बांड के नाम पर ये लोग वसूली कर रहे हैं। जिन कंपनियों ने वैक्सीन दी थी, उन लोगों से भी इन लोगों ने चंदा वसूल लिया है। 10 सालों में इन लोगों ने बस झूठ बोला है।चुनाव के वक्त दिल्ली वाले आते हैं और किसानों की आय दोगुनी करने की बात कहकर चले जाते हैं। लेकिन किसान की आय दोगुनी आज तक नहीं हुई।


'समाजवादी पार्टी आटा के साथ डाटा भी देगी'
अखिलेश ने कहा कि भाजपा ने काला कानून लाने का काम किया। देश का किसान एक साल तक दिल्ली बैठा रहा। तब कहीं जाकर तीनों काले कानून वापस लिए गए। भाजपा वालों को वोट चाहिए तो राशन देने की बात कहते हैं, उसमें भी रिवाइंड देकर सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। समाजवादी पार्टी ने तय किया है कि आटा के साथ डाटा भी देंगे। पिछले दस सालों में एक लाख किसानों ने कर्ज माफी की मांग को लेकर आत्महत्या कर ली। वहीं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से पहले चाचा शिवपाल यादव ने बेटे आदित्य की जीत के लिए जनसभा में मौजूद लोगों से जिताने की अपील की। उन्होंने बदायूं के लोगों से मुलायम सिंह यादव के नाम का जिक्र करते हुए कहा कि यहां की महिलाएं जब नेता जी का हेलीकॉप्टर बदायूं से गुजरता था तब मुंह ढक लेती थी। यहां के लोग इतना सम्मान करते थे इसलिए बदायूं से समाजवादी पार्टी का गहरा रिश्ता रहा है।

Also Read

बंदरों ने छत पर रखा पत्थर गिराया तो युवक के माथे पर जा गिरा, सिर फटने से मनोज की हुई मौत

6 Oct 2024 02:00 AM

पीलीभीत पीलीभीत में बंदरों का आतंक : बंदरों ने छत पर रखा पत्थर गिराया तो युवक के माथे पर जा गिरा, सिर फटने से मनोज की हुई मौत

जिले के करेली थाना क्षेत्र के गांव बमरोली का रहने वाले 35 वर्षीय मनोज कुमार पुत्र रामरतन मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता... और पढ़ें