Mukhtar Ansari Death : मुख्तार अंसारी की मौत पर शिवपाल यादव का बड़ा बयान, जानिए क्या कहा

मुख्तार अंसारी की मौत पर शिवपाल यादव का बड़ा बयान, जानिए क्या कहा
UPT | सपा नेता शिवपाल यादव

Mar 29, 2024 13:34

पूर्वांचल के डॉन और माफिया मुख्तार अंसारी की मौत को लेकर एक राजनीतिक माहौल बनता जा रहा है। जहां मुख्तार से जुडे़ नेता उनकी मौत को संदेहास्पद मानते हुए जांच की मांग कर रहे हैं। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल यादव ने भी...

Mar 29, 2024 13:34

Badaun News : पूर्वांचल के डॉन और माफिया मुख्तार अंसारी की मौत को लेकर एक राजनीतिक माहौल बनता जा रहा है। जहां मुख्तार से जुडे़ नेता उनकी मौत को संदेहास्पद मानते हुए जांच की मांग कर रहे हैं। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल यादव ने भी मुख्तार अंसारी की मौत पर बड़ा सवाल खड़ा किया है। उन्होंने मुख्तार अंसारी की मौत के लिए प्रशासन से लेकर शासन तक, सभी को सवालों के कटघरे में खड़ा करते हुए बयान जारी किया है। जानिए शिवपाल यादव ने मुख्तार की मौत पर क्या कहा।  
 
मुख्तार अंसारी की मौत
बता दें कि बीती रात माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की जेल में अचानक तबियत बिगड़ी और उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं मुख्तार अंसारी की मौत के बाद मामला संवेदनशील होने के चलते पूरे प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था भी चाक चौबंद कर दी गई। मुख्तार अंसारी डॉन और माफिया होने के साथ ही सपा से विधायक भी रहा था। इसके चलते जैसे ही मुख्तार की मौत हुई तो एक राजनीतिक माहौल भी तैयार हो गया। जहां मुख्तार की मौत को लेकर बदायूं में समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल सिंह यादव ने सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्तार अंसारी के परिवार से हमारे पुराने रिश्ते रहे हैं, आजादी की लड़ाई में इस परिवार का बड़ा योगदान रहा है। मुख्तार अंसारी की मौत संदेह के घेरे में है।

कोर्ट स्वत: ले संज्ञान : शिवपाल यादव
मुख्तार अंसारी की मौत को लेकर शिवपाल यादव ने कहा कि 'कोर्ट को स्वतः संज्ञान लेना चाहिए, जेल में किसी की मौत होती है तो प्रशासनिक अधिकारी से लेकर सरकार तक, सबकी जिम्मेदारी है। मुख्तार अंसारी की मौत संदेह के घेरे में है।' मुख्तार अंसारी के बेटे को पैरोल के मामले में कहा कि 'अब्बास के पिता की मौत हुई है तो डीएम को स्वतः ही जनाजा में शामिल होने की अनुमति दे देना चाहिए।' वहीं मुख्तार अंसारी की मौत को लेकर शासन और प्रशासन ने जिले में पुलिस की मुस्तैदी भी बढ़ा दी है।  

Also Read

अखिलेश यादव की नेतृत्व में 43 सीटें जीतकर यूपी में ऐतिहासिक प्रदर्शन

4 Oct 2024 05:15 PM

बरेली सपा का 32वां स्थापना दिवस : अखिलेश यादव की नेतृत्व में 43 सीटें जीतकर यूपी में ऐतिहासिक प्रदर्शन

समाजवादी पार्टी (सपा) का आज यानी शुक्रवार को 32 वा स्थापना दिवस है। पार्टी की स्थापना 4 अक्टूबर 1992 को पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव ने की थी... और पढ़ें