शिवपाल सिंह यादव ने कहा- देखिए, पहले तो लखनऊ से उनका ही नाम चला था। लेकिन खासतौर से युवाओं की मांग पर अब आदित्य यादव प्रत्याशी हो गए हैं...
शिवपाल यादव नहीं लड़ेंगे चुनाव : बदायूं से बेटे आदित्य के नाम का एलान, कहा- नवरात्र में करेंगे नामांकन
Apr 08, 2024 10:34
Apr 08, 2024 10:34
सभा में लगे आदित्य जिंदाबाद के नारे
शिवपाल सिंह यादव ने चुनावी सभा में कहा कि यह चुनाव बहुत आवश्यक है। जिसके बाद अपने बेटे का नाम लिए बिना बोले चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अब तो बन गए हैं। इसके बाद लोगों की ओर से नाम आया आदित्य यादव। तभी सभा में आदित्य यादव जिंदाबाद के नारे लगने लगे। फिर शिवपाल सिंह यादव ने कहा- देखिए, पहले तो लखनऊ से उनका ही नाम चला था। लेकिन खासतौर से युवाओं की मांग पर अब आदित्य यादव प्रत्याशी हो गए हैं। नवरात्रि में पंडित से पूछ कर नामांकन कराया जाएगा। नवरात्र में शुभ और अच्छा होता है।
निर्वाचन क्षेत्र में नहीं किया था चुनाव प्रचार
सपा मुखिया अखिलेश यादव ने 20 फरवरी को बदायूं से धर्मेंद्र यादव का टिकट काटकर शिवपाल सिंह यादव को पार्टी प्रत्याशी घोषित किया था। जिसके बाद वह निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव प्रचार करने नहीं पहुंचे थे, तभी से अटकले लगाई जा रहीं है कि शिवपाल सिंह यादव विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में सक्रिय रहना चाहते हैं। जिसके बाद अब उन्होंने साफ कर दिया है कि उनकी जगह बदायूं लोकसभा सीट से उनका बेटा चुनाव लड़ेगा।
Also Read
6 Oct 2024 02:00 AM
जिले के करेली थाना क्षेत्र के गांव बमरोली का रहने वाले 35 वर्षीय मनोज कुमार पुत्र रामरतन मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता... और पढ़ें