बदायूं में मायावती को झटका : हाजी बिट्टन ने बसपा छोड़ थामा सपा का दामन, शिवपाल यादव ने दिलाई सदस्यता

हाजी बिट्टन ने बसपा छोड़ थामा सपा का दामन, शिवपाल यादव ने दिलाई सदस्यता
UPT | हाजी बिट्टन सपा में शामिल

Apr 20, 2024 13:18

बदायूं जिले में बिल्सी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक हाजी बिट्टन ने शुक्रवार को स्थानीय कोल्ड स्टोरेज में आयोजित कार्यक्रम में बसपा का दामन छुड़ा सपा में शामिल हो गए हैं...

Apr 20, 2024 13:18

Budaun News : बदायूं जिले में बिल्सी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक हाजी बिट्टन ने शुक्रवार को स्थानीय कोल्ड स्टोरेज में आयोजित कार्यक्रम में बसपा का दामन छुड़ा सपा में शामिल हो गए हैं। सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने उन्होंने पार्टी की सदस्यता दिलाई है। इसके साथ ही उनके कई समर्थक भी सपा में शामिल हुए हैं। 
  कौन है हाजी बिट्टन
हाजी बिट्टन बसपा पूर्व विधायक है। जो 2012 से 2017 तक बिल्सी विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे हैं। जिसके बाद वह हार गए थे हालांकि साल 2022 में उन्हें बसपा ने सहसवान विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़नाया था लेकिन उनके हाथों हार ही आई। उनके साथ उनके भाईयों अरशद अली और हाजी मुशाहिद अली ने भी सपा शामिल होने का एलान किया।

7 मई को होंगे मतदान
सपा ने बदायूं से आदित्य यादव को अपना उम्मीदवार बनाया है। जो शिवपाल सिंह यादव के पुत्र हैं। आदित्य यादव पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। इस सीट पर इनका मुकाबला भाजपा से दुर्विजय सिंह शाक्य और बसपा से पूर्व मुस्लिम खां से है। सभी प्रत्याशियों ने नामांकन करा दिया है। यहां तृतीय चरण में चुनाव होना है। मतदान 7 मई को है।

कौन कौन है मुकाबले में शामिल
बदायूं लोकसभा सीट पर भाजपा से दुर्विजय सिंह शाक्य, सपा से आदित्य यादव, बसपा से मुस्लिम खां, राष्ट्रीय क्रांति पार्टी से लता यादव, राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी से किशोर कुमार है। और दिनेश कुमार, हरि सिंह, रामभूप, इशरत अली, संदीप कुमार और अन्य निर्दलीय उम्मीदवारों के रूप में मुकाबले में शामिल होंगे। 

Also Read

बंदरों ने छत पर रखा पत्थर गिराया तो युवक के माथे पर जा गिरा, सिर फटने से मनोज की हुई मौत

6 Oct 2024 02:00 AM

पीलीभीत पीलीभीत में बंदरों का आतंक : बंदरों ने छत पर रखा पत्थर गिराया तो युवक के माथे पर जा गिरा, सिर फटने से मनोज की हुई मौत

जिले के करेली थाना क्षेत्र के गांव बमरोली का रहने वाले 35 वर्षीय मनोज कुमार पुत्र रामरतन मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता... और पढ़ें