बरेली के लेक्चरर ने की खुदकुशी की कोशिश : ट्रेन के आगे कूदने से हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती, जानें वजह...

ट्रेन के आगे कूदने से हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती, जानें वजह...
UPT | घायल का फोटो

Sep 02, 2024 17:32

बरेली में सोमवार को शहर के एक इंटर कॉलेज के लेक्चरर ने ट्रेन से कटकर खुदकुशी करने की कोशिश की। इस हादसे में उनकी जान बच गई। मगर, वह गंभीर रूप से घायल हो गए। लेक्चरर की हालत गंभीर है।

Sep 02, 2024 17:32

Bareilly News : यूपी के बरेली में सोमवार को शहर के एक इंटर कॉलेज के लेक्चरर ने ट्रेन से कटकर जान देने की कोशिश की। इस हादसे में उनकी जान बच गई। मगर, वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेक्चरर की हालत गंभीर है। हादसे की खबर पर परिजन पहुंचे। उनकी पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। घायल लेक्चरर की पत्नी ने बताया कि वह गुलाब राय इंटर कॉलेज में लेक्चरर थे। 
 
कटघर क्रॉसिंग के पास ट्रेन के आगे लगाई छलांग
घायल लेक्चरर अशोक कुमार बायोलॉजी डिपार्टमेंट में थे। वह कटघर क्रॉसिंग के पास पहुंचे। उन्होंने दूल्हा मियां मजार के पास पूर्वोत्तर रेलवे (एनईआर) की गुजरने वाली ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। उनको राहगीरों ने बचा लिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने राहगीरों की मदद से जिला अस्पताल में इलाज को भर्ती कराया। मगर, लेक्चरर की हालत गंभीर है।

बहन की मौत के बाद डिप्रेशन
शहर के प्रेमनगर थाना क्षेत्र के नीम वाली मठिया वानखाना निवासी अशोक कुमार वशिष्ट किला पुल के पास पहुंचे। उन्होंने दूल्हा मिया की मजार के पास ट्रैक से गुजरने वाली ट्रेन के आगे कूदकर जान देने की कोशिश की। घायल अशोक कुमार विशिष्ट की पत्नी रेखा विशिष्ट ने बताया कि अशोक कुमार विशिष्ट बहन की मौत के बाद डिप्रेशन में हैं। उनका इलाज दिल्ली के एम्स अस्पताल से चल रहा है।

Also Read

अधूरा निर्माण कार्य छोड़ने वाले होंगे ब्लैक लिस्टेड, जानें नगर आयुक्त का प्लान...

18 Sep 2024 07:04 PM

बरेली बरेली नगर निगम लापरवाह ठेकेदारों पर कसेगा शिकंजा : अधूरा निर्माण कार्य छोड़ने वाले होंगे ब्लैक लिस्टेड, जानें नगर आयुक्त का प्लान...

नए नगर आयुक्त ने शहर में अधूरे पड़े निर्माण कार्य की रिपोर्ट मांगी है। ऐसे ठेकेदार के भुगतान रोकने के निर्देश दिए हैं। बताया जाता है कि शहर में अधूरे विकास कार्यों को लेकर नगर निगम की लगातार आलोचना हो रही थी। और पढ़ें