बरेली में पशु बना जानलेवा : अधेड़ पहले गाय से टकराया फिर ट्रक से, इलाज के दौरान तोड़ा दम

अधेड़ पहले गाय से टकराया फिर ट्रक से, इलाज के दौरान तोड़ा दम
UPT | हादसे के बाद रोते परिजन

Aug 26, 2024 20:41

बरेली में आवारा पशु लगातार लोगों की जान ले रहे हैं। आवारा पशुओं के हमले से दर्जन भर से अधिक लोगों की मौत हो चुकीं है। मगर...

Aug 26, 2024 20:41

Bareilly News : यूपी के बरेली में आवारा पशु लगातार लोगों की जान ले रहे हैं। आवारा पशुओं के हमले से दर्जन भर से अधिक लोगों की मौत हो चुकीं है। मगर, इसके बाद भी आवारा पशुओं को गौशाला तक नहीं भेजा गया है। हालांकि, नगर निगम और जिला पंचायत के अफसरों के मुताबिक कोई भी आवारा पशु नहीं है। मगर, इसके बाद भी आवारा पशु के हमले से बदायूं के किसान की मौत हो गई। बाइक सवार किसान सड़क से गुजर रहे थे। इसी दौरान एक गोवंश ने हमला कर दिया। इससे पीछे से आ रहे ट्रक की चपेट में किसान आ गया।इस हादसे में किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। उनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मगर, इलाज के दौरान सोमवार को मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।



फतेहगंज पूर्वी में हुआ हादसा
बरेली देहात के फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र के बेलाढांडी पुल के पास से बदायूं जनपद के दातागंज थाना क्षेत्र के कमा गौटिया गांव निवासी छोटे सिंह (50 वर्ष) गुजर रहे थे। इसी दौरान एक गोवंश ने हमला कर दिया। गोवंश के हमले से घायल किसान रोड पर पड़ा था, तभी पीछे से आने वाले ट्रक की चपेट में आने से गंभीर घायल हो गया। उनको राहगीरों की मदद से इलाज को अस्पताल में भर्ती किया गया। वहां मौत हो गई।

दावत खाकर लौटने के दौरान हादसा
मृतक छोटे सिंह के परिजनों ने बताया कि फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र के करतौली गांव निवासी अपने दोस्त के बच्चे के नामकरण संस्कार की दावत में शामिल होने आए थे। यहां से लौटते के दौरान बेलाढांडी पुल के पास गाय से टकरा गए। इसके बाद ट्रक से गाय और बाइक टकरा गई। इसके बाद छोटे सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दी। घायल छोटे सिंह को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मगर, इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

Also Read

गांव में साम्प्रदायिक तनाव बढ़ाने का किया प्रयास, पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई, FIR दर्ज

19 Sep 2024 11:18 AM

शाहजहांपुर शाहजहांपुर में मजार पर शिवलिंग रखने का आरोप : गांव में साम्प्रदायिक तनाव बढ़ाने का किया प्रयास, पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई, FIR दर्ज

शाहजहांपुर जिले के थाना सिंधौली क्षेत्र के सहोरा गांव में मंगलवार को दो समुदायों के बीच साम्प्रदायिक तनाव फैलाने का प्रयास किया गया। और पढ़ें