Bareilly News : जन्मदिन के जश्न में दबंगों का हुड़दंग, होटल में की तोड़फोड़, एक महीने बाद दर्ज हुआ मुकदमा

जन्मदिन के जश्न में दबंगों का हुड़दंग, होटल में की तोड़फोड़, एक महीने बाद दर्ज हुआ मुकदमा
UPT | एक महीने बाद दर्ज हुआ मुकदमा

Oct 15, 2024 01:06

शहर के स्टेशन रोड के एक होटल में दबंगों ने बर्थ डे पार्टी (जन्मदिन पार्टी समारोह) में जमकर हुड़दंग किया। उन्होंने होटल में तोड़फोड़ कर...

Oct 15, 2024 01:06

Bareilly News : शहर के स्टेशन रोड के एक होटल में दबंगों ने बर्थ डे पार्टी (जन्मदिन पार्टी समारोह) में जमकर हुड़दंग किया। उन्होंने होटल में तोड़फोड़ कर पेशाब किया। आरोप है कि उन्होंने कमरे में लगी टीवी और बाथरूम का फ्लश तोड़ दिया। इस घटना के बाद होटल संचालक की शिकायत पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।



केक काटने को मांगा था रूम
शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के सिविल लाइंस निवासी और झुमका सिटी होटल के संचालक राजीव कुमार ने पुलिस को बताया कि पिछले महीने उनके होटल में अंशुल शर्मा, मनोज और अनुराग शर्मा नामक युवक आए थे। उन्होंने कहा कि उन्हें जन्मदिन का केक काटने के लिए एक कमरा चाहिए। इसके साथ ही यह भी कहा कि पार्टी के बाद सभी चले जाएंगे। मगर, एक व्यक्ति होटल में रुकेगा। होटल कर्मियों ने कमरा नंबर 105 दे दिया। मगर, आरोपियों ने रूम के साथ ही होटल में जमकर हुड़दंग किया। यह सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हो गया है।

शराब के नशे में की तोड़फोड़ 
बर्थ डे का केक काटने के नाम पर कमरा लेने के बाद आरोपियों ने अपने अन्य साथियों रामू, राना, अंशिक सक्सेना और सुमित सिंह को भी बुला लिया। इन सभी छह लोगों ने केक काटा। आरोप है कि पार्टी के दौरान सभी ने शराब पी और फिर आपस में झगड़ने लगे। उनके शोर की आवाज सुनकर जब होटल का कर्मचारी राजवीर वहां पहुंचा, तो आरोपितों ने उसके साथ भी बदतमीजी की। इसके साथ ही गाली-गलौज करने लगे। झगड़े के दौरान युवकों ने कमरे में लगी टीवी, टेबल का कांच और बाथरूम में लगी शीट को नुकसान पहुंचाया। आरोप है भी कि आरोपियों ने स्टोर रूम में रखे सामान पर पेशाब कर दी। होटल कर्मियों ने समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माने।

Also Read

त्योहार पर प्लॉट खरीदने के लिए सुनहरा मौका, जल्द होगा पंजीकरण

15 Oct 2024 11:42 AM

बरेली बीडीए की आवासीय योजना : त्योहार पर प्लॉट खरीदने के लिए सुनहरा मौका, जल्द होगा पंजीकरण

धनतेरस और दिवाली पर संपत्ति खरीदने की भारतीय परंपरा को ध्यान में रखते हुए इस साल बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने संपत्ति खरीदने के इच्छुक लोगों के लिए एक नई योजना... और पढ़ें