पटाखा फैक्ट्री विस्फोट कांड में बड़ा अपडेट : फरार आरोपियों पर रखा गया ईनाम, क्षतिग्रस्त हुए थे कई मकान

फरार आरोपियों पर रखा गया ईनाम, क्षतिग्रस्त हुए थे कई मकान
UPT | पटाखा फैक्ट्री विस्फोट कांड में बड़ा अपडेट

Oct 06, 2024 18:13

यूपी के बरेली देहात के कल्याणपुर में पटाखा फैक्ट्री विस्फोट कांड के पांच फरार आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।

Oct 06, 2024 18:13

Short Highlights
  • पटाखा फैक्ट्री विस्फोट कांड में बड़ा अपडेट
  • मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
  • फरार आरोपियों की तलाश जारी
Bareilly News : यूपी के बरेली देहात के कल्याणपुर में पटाखा फैक्ट्री विस्फोट कांड के पांच फरार आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। पुलिस ने नाजिम, हसनैन और वाहिद को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन अहमद मियां और मुहम्मद मियां अभी भी फरार हैं। पुलिस का कहना है कि उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

2 अक्टूबर को हुआ था धमाका
यह विस्फोट 2 अक्टूबर को सिरौली के कल्याणपुर गांव में रहमान शाह के घर में चल रही अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुआ था। इसमें दो बच्चों समेत छह की मौत हो गई। रहमान शाह, उसकी पत्नी छोटी बेगम, और नासिर की पत्नी फातिमा भी गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने इस मामले में रहमान शाह, नासिर शाह, नाजिम, वाहिद, हसनैन, अहमद मियां, और मुहम्मद मियां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
घटना के मुख्य आरोपी नासिर को अगले ही दिन गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। रहमान शाह और उसकी पत्नी छोटी बेगम का इलाज होने के बाद उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों की तलाश में दबिश एसएसपी अनुराग आर्य ने फरार आरोपियों वाहिद, नाजिम, हसनैन, अहमद मियां और मुहम्मद मियां पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। इसके तुरंत बाद नाजिम, हसनैन और वाहिद को गिरफ्तार कर लिया गया।

फरार आरोपियों की तलाश जारी
एसएसपी अनुराग आर्य ने कहा कि फरार दोनों आरोपियों की तलाश जारी है और उनकी जल्द गिरफ्तारी की उम्मीद है। पुलिस टीम उनकी तलाश में जुटी है। बुल्डोजर से गिराए गए मकान बुधवार को अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए थे। इनमें से दो मकानों को बुलडोजर चलाकर गिराया गया क्योंकि ये मकान खतरे में थे। इसके अलावा अभी तीन और मकान हैं, जो विस्फोट में क्षतिग्रस्त हुए थे। इस दौरान पुलिस और फॉरेंसिक टीम भी मौजूद रही।

Also Read

कौशांबी के बाद यहां माहौल बिगाड़ने की कोशिश, भड़के स्थानीय लोग

6 Oct 2024 08:01 PM

बदायूं बदायूं में धार्मिक किताब जलाने का मामला : कौशांबी के बाद यहां माहौल बिगाड़ने की कोशिश, भड़के स्थानीय लोग

उत्तर प्रदेश में कौशांबी के बाद बदायूं में शरारती तत्वों ने बिसौली नगर में माहौल को खराब करने की कोशिश की। उन्होंने एक धार्मिक स्थल पर पहुंचकर धार्मिक किताब को जलाने का काम किया। सुबह जब लोग इबादत के लिए पहुंचे... और पढ़ें