बदायूं में धार्मिक किताब जलाने का मामला : कौशांबी के बाद यहां माहौल बिगाड़ने की कोशिश, भड़के स्थानीय लोग

कौशांबी के बाद यहां माहौल बिगाड़ने की कोशिश, भड़के स्थानीय लोग
UPT | बदायूं में धार्मिक किताब जलाने का मामला

Oct 06, 2024 20:22

उत्तर प्रदेश में कौशांबी के बाद बदायूं में शरारती तत्वों ने बिसौली नगर में माहौल को खराब करने की कोशिश की। उन्होंने एक धार्मिक स्थल पर पहुंचकर धार्मिक किताब को जलाने का काम किया। सुबह जब लोग इबादत के लिए पहुंचे...

Oct 06, 2024 20:22

Budaun News : उत्तर प्रदेश में कौशांबी के बाद बदायूं में शरारती तत्वों ने बिसौली नगर में माहौल को खराब करने की कोशिश की। उन्होंने एक धार्मिक स्थल पर पहुंचकर धार्मिक किताब को जलाने का काम किया। सुबह जब लोग इबादत के लिए पहुंचे, तब उन्हें इस घटना की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और शरारती तत्वों की तलाश शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- सीएम योगी ने किया महाकुंभ 2025 के लोगो का उद्घाटन : सभी धर्मिक स्थलों और सनातन परंपराओं को मिली जगह, यूनेस्को से मिली मेले को मान्यता

रात में दिया घटना को अंजाम
यह घटना बिसौली के किले वाली मजार की है, जहां कुछ शरारती तत्व शनिवार रात को घुस आए और वहां रखी धार्मिक पुस्तक को जला दिया। इसके अलावा, उन्होंने वहां मौजूद सामान को भी अस्त-व्यस्त कर दिया। रविवार को जब स्थानीय लोग मजार पहुंचे, तो उन्होंने मौके की स्थिति देखकर गुस्सा प्रकट किया और कुछ ही देर में वहां भीड़ इकट्ठा हो गई। पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई और इस मामले में प्रभावी कार्रवाई का आश्वासन दिया।



स्थानीय निवासियों ने बताई समस्याएं
स्थानीय निवासियों ने बताया कि इस क्षेत्र में शाम होते ही अराजक तत्वों का जमावड़ा लगने लगता है, जहां कुछ लोग गांजे जैसे मादक पदार्थों का सेवन करते हैं। पुलिस ने इस स्थिति को गंभीरता से लेते हुए चौकसी बढ़ा दी है और कहा है कि माहौल अब शांत है। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि जो भी ऐसे कार्यों में लिप्त होंगे, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।

रामकथा के दौरान फाड़ी गई धार्मिक पुस्तक
वहीं उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में रामकथा के दौरान भागवत गीता के अपमान का मामला सामने आया है। यहां कुछ असामाजिक तत्वों ने धार्मिक पुस्तक फाड़ दी। इसकी जानकारी जैसे ही हिंदूवादी संगठनों को हुई, उनके कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और हंगामा करने लगे। हिंदू संगठनों ने पुलिस से 24 घंटे के अंदर गिरफ्तारी करने की मांग की। ऐसा नहीं होने पर सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी गई।

यह भी पढ़ें- रामकथा के दौरान फाड़ी गई धार्मिक पुस्तक : 24 घंटे के अंदर गिरफ्तारी की मांग, हिंदू संगठनों ने दी प्रदर्शन की चेतावनी

घटना के मचा हंगामा
ये पूरा मामला कौशांबी के संदीपन घाट थाना क्षेत्र के बड़ेगांव का है। यहां नवरात्रि के पंडाल में राम कथा चल रही थी। कथा वाचक प्रवीण कृष्ण दीक्षित भक्तों को राम कथा सुना रहे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ लोगों ने धार्मिक किताब को फाड़ दिया और मौके से फरार हो गए। इस घटना के बाद वहां हंगामा मच गया। हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता इकट्ठा होने लगे।

Also Read