चुनाव के बाद एक्शन में मंत्री : धर्मपाल सिंह ने खुदवाई नवनिर्मित सड़क, गहराई कम मिलने पर जताई नाराजगी, सुधार की चेतावनी

धर्मपाल सिंह ने खुदवाई नवनिर्मित सड़क, गहराई कम मिलने पर जताई नाराजगी, सुधार की चेतावनी
UPT | सड़क की जांच करते कैबिनेट मंत्री

Jun 15, 2024 10:07

कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह लोकसभा चुनाव के बाद एक्शन में आ गए हैं।वह शुक्रवार देर शाम अचानक देहात के निर्माणाधीन भमोरा-शाहाबाद स्टेट हाईवे का निरीक्षण करने पहुच गए।उन्होंने निर्माण कार्य के दौरान मिली खामियों पर नाराजगी जताई। इसके साथ ही विभागीय अधिकारियों को सुधार के निर्देश दिए हैं।

Jun 15, 2024 10:07

Bareilly News : यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह लोकसभा चुनाव के बाद एक्शन में आ गए हैं।वह शुक्रवार देर शाम अचानक देहात के निर्माणाधीन भमोरा-शाहाबाद स्टेट हाईवे का निरीक्षण करने पहुच गए।उन्होंने निर्माण कार्य के दौरान मिली खामियों पर नाराजगी जताई। इसके साथ ही विभागीय अधिकारियों को सुधार के निर्देश दिए हैं। कैबिनेट मंत्री ने लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ मऊचंदपुर के पास, रामनगर के पास और नगर पालिका आंवला में लक्ष्मी नारायण मंदिर के पास सड़क की चौड़ाई और गहराई को चेक कराया। इसमें कुछ स्थानों पर सड़क की चौड़ाई और गहराई मानक के अनुरूप नहीं मिलने की बात सामने आई है।

खुद कराई खुदवाई, फिर कराया सैंपल 
कैबिनेट मंत्री ने सड़क की खुदाई कराकर क्रस्ट बिटमिन्स (सैंपल) भरवाए। इसके बाद लैब भेजकर जांच कराने के निर्देश दिए। सड़क के किनारे और सड़क के बीच बिजली पोल लगे होने के बाद भी सड़क निर्माण पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा पहले पोल हटवाएं। इसके बाद सड़क डालें। कैबिनेट मंत्री ने गुणवत्ता ठीक न होने की बात कही। बोले, अगली लेयर में गुणवत्ता ठीक होनी चाहिए। कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने सिंचाई मंत्री रहने के दौरान भमोरा वाया आंवला-शाहबाद को स्टेट हाईवे घोषित कराया था। इसके बाद लोक निर्माण विभाग से 12 फरवरी 2020 को भमोरा वाया आंवला, शाहबाद- बिलारी तक 80.190 किलोमीटर लंबे मार्ग को 125 राज्य मार्ग की संख्या देकर स्वीकृत कराया था। 

10 मीटर चौड़ी होगी सड़क
लोक निर्माण विभाग प्रथम चरण में भमोरा वाया आंवला, रामनगर से टांडा तक 46.700 किमी. मार्ग का चौड़ीकरण का कार्य करा रहा है। इसकी अनुमानित लागत 149.10 करोड़ है। यह वर्तमान में सड़क 7 मीटर चौड़ी है। इसको दोनों ओर से डेढ़-डेढ़ मीटर बढ़ाकर 10 मीटर चौड़ा किया जाएगा। इस दौरान लोकनिर्माण विभाग के सहायक अभियंता ओमकार सिंह, सहायक अभियंता सलमान, अवर अभियंता सिद्धार्थ प्रभाकर, अवर अभियंता अजीम शहनवाज आदि मौजूद थे। 

यह बोले कैबिनेट मंत्री और अफसर
कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने मीडिया को बताया कि स्टेट हाईवे का निरीक्षण किया गया था। कुछ स्थानों पर खामियां दिखाई दीं। उनको दूर करने के निर्देश दिए गए हैं। गुणवत्ता पूर्ण सड़क बने। इसके लिए आगे भी निरीक्षण किया जाएगा। हालांकि, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता ओमकार सिंह ने मीडिया को बताया कि कैबिनेट मंत्री ने बिजली पोल पहले हटवाने के बाद सड़क डलवाने के निर्देश दिए हैं। गुणवत्ता ठीक मिली है। कुछ स्थानों से खुदाई कराने के बाद सैम्पल जांच के लिए भेजने को कहा था। यह लैब भेजे जा रहे हैं।

Also Read

खाद्य सुरक्षा विभाग की लैब जांच में पाया गया आर्सेनिक की मात्रा अधिक

16 Sep 2024 10:21 PM

बरेली पैकेज्ड और बोतलबंद पानी स्वास्थ्य के लिए खतरनाक : खाद्य सुरक्षा विभाग की लैब जांच में पाया गया आर्सेनिक की मात्रा अधिक

बरेली की दुकानों पर बिकने वाला पैकेट बंद और बोतल का पानी सेहत के लिए काफी खतरनाक है। यह लीवर और किडनी के साथ ही सेहत भी खराब कर सकता है। इसमें आर्सेनिक की मात्रा अधिक पाई गई है। और पढ़ें