पर्यावरण संरक्षण : सपा प्रमुख अखिलेश यादव के जन्मदिन पर सपाई लगाएंगे पीडीए पेड़, गांव में लगाएं जाएंगे ये...

सपा प्रमुख अखिलेश यादव के जन्मदिन पर सपाई लगाएंगे पीडीए पेड़, गांव में लगाएं जाएंगे ये...
UPT | अखिलेश यादव का फोटो

Jun 30, 2024 20:32

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन को लेकर कार्यकर्ताओं और समर्थकों में काफी उत्साह है। सपा प्रमुख के जन्मदिन को लेकर कई तरह के कार्यक्रम...

Jun 30, 2024 20:32

Bareilly News : समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन को लेकर कार्यकर्ताओं और समर्थकों में काफी उत्साह है। सपा प्रमुख के जन्मदिन को लेकर कई तरह के कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी है।

सपा ने अभियान का नाम पीडीए पेड़ रखा
रविवार को प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल का एक पत्र जिला और महानगर संघठन के पास पहुंचा है। इसमें एक विशेष वृक्षारोपण अभियान की घोषणा की गई है। इस अभियान के तहत 1 जुलाई से 7 जुलाई तक पूरे उत्तर प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में वृक्षारोपण किया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और हरित प्रदेश का निर्माण है। इस अभियान का नाम सपा ने PDA (पीडीए) पेड़ रखा है। यूपी प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल के जारी पत्र में कहा गया है कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिन पर हम सब मिलकर उत्तर प्रदेश के हर गाँव और मोहल्ले में 'PDA पेड़' लगाएंगे। 'PDA पेड़' के रूप में हम 'बरगद, पीपल और नीम का पौधारोपण करेंगे, जो पर्यावरण के संरक्षण के साथ-साथ सामाजिक न्याय के प्रतीक के रूप में सामाजिक समानता-समता की प्राणवायु हर दिन हमको देंगे।

बरेली में यह कार्यक्रम
जिलाध्यक्ष शिवचरण कश्यप और महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने मीडिया को बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन के पावन अवसर पर PDA पेड़ प्रदेशव्यापी वृक्षारोपण कार्यक्रम 1 जुलाई से 07 जुलाई तक चलेगा। इसमें ज़िला,  महानगर संगठन के सभी पदाधिकारी, सांसद, विधायक, पूर्व पदाधिकारी गण,सांसद पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व महापौर, पार्टी के नगर पालिकाओं के चेयरमैन, पूर्व चेयर मैन, ब्लाॉक प्रमुख, पूर्व ब्लाॉक प्रमुख, ज़िला पंचायत के सदस्य, पार्टी के सम्मानित पार्षद, पूर्व पार्षद गण, पार्षद प्रत्याशी,राष्ट्रीय, प्रदेश कमेटी के सम्मानित पदाधिकारी , फ्रंटल संगठन के ज़िला और महानगर के सभी अध्यक्ष PDA पेड़ वृक्षारोपण" कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से सक्रिय सहभागिता करेंगे। इसमें 1 जुलाई को सुबह 11 बजे विधानसभा क्षेत्र आँवला, दोपहर 1 बजे कैंट विधानसभा क्षेत्र के लोहिया पार्क, 2 जुलाई की सुबह 11 बजे भोजीपुरा, दोपहर 01 बजे शहर विधानसभा क्षेत्र के रामलीला मैदान ( हार्ट मैन ), दोपहर 3 बजे कैंट के धोपा मंदिर, 3 जुलाई की सुबह 11 बजे बिथरी विधानसभा क्षेत्र, 4 जुलाई को 11 बजे फरीदपुर विधानसभा क्षेत्र में, 5 जुलाई को 11 बजे मीरगंज विधानसभा क्षेत्र, 6 जुलाई को दोपहर 03 बजे नवाबगंज विधानसभा क्षेत्र और 7 जुलाई को 11 बजे विधानसभा क्षेत्र बहेड़ी में पौधारोपण होगा।

स्वच्छ पर्यावरण को पौधारोपण 
प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल का कहना है कि वर्तमान में हर तरफ प्रदूषण फैला है। इस तरह-तरह के प्रदूषण को दूर करने के लिए पेड़ों की आवश्यकता है, शाखाओं की नहीं। जब पौधे की जड़ें जमीन पकड़ लेती है, तो शाखाएं, पत्तियां, फूल, फल सब अपने आप प्राप्त होता है। वो शाखाएँ अप्राकृतिक होती हैं, जिनकी न तो जड़ों का पता होता है और न ही इस बात का कि उनका फल किसको मिल रहा है। इसीलिए आवश्यकता जमीन से जुड़े पेंड़ों की है। मनुष्य निर्मित शाखाओं की नहीं। पीडीए पेड़' पौधारोपण के इस पर्यावरणिक-सामाजिक आंदोलन को हम उत्तर प्रदेश के गांवों से शुरू करके आगामी चरणों में राष्ट्रव्यापी आंदोलन बनाने का प्रयास किया जाएगा। 

अधिक मात्रा में ऑक्सीजन देने वाले पौधों पर जोर
इस अभियान के दौरान सपा कार्यकर्ता और समर्थक बरगद, पीपल और नीम के पेड़ लगाएंगे। इन पेड़ों का चयन विशेष रूप से किया गया है। क्योंकि, ये लंबे समय तक जीवित रहते हैं और पर्यावरण के लिए बेहद लाभकारी होते हैं। बरगद और पीपल के पेड़ प्राकृतिक छांव प्रदान करते हैं और अधिक मात्रा में ऑक्सीजन उत्पन्न करते हैं, जबकि नीम का पेड़ औषधीय गुणों के लिए प्रसिद्ध है।

Also Read

बरेली में बदायूं के ठेकेदार सतीश चंद्र समेत दो लोगों के खिलाफ मुकदमा, फर्म हो चुकी है ब्लैक लिस्ट

3 Jul 2024 03:37 PM

बरेली रंगदारी और जान से मारने की धमकी : बरेली में बदायूं के ठेकेदार सतीश चंद्र समेत दो लोगों के खिलाफ मुकदमा, फर्म हो चुकी है ब्लैक लिस्ट

बरेली की बारादरी कोतवाली में लोक निर्माण विभाग (पीडबल्यूडी) के पूर्व ठेकेदार सतीश चंद्र दीक्षित समेत दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। यह मुकदमा शहर के बारादरी थाना क्षेत्र के 194 त्रिमूर्ति के आगे संजय नगर निवासी वमनेश कुमार ने दर्ज कराया है। एएम बिल्डर्स के कर्मचारी वम... और पढ़ें