बरेली के 29 गांव के किसानों को 10 वर्ष बाद भी मुआवजा नहीं मिला है। जिसके चलते किसानों का पारा चढ़ गया है। किसानों ने जल्द मुआवजा न मिलने पर आंदोलन की धमकी दी है। हालांकि, डीएम रविंद्र कुमार ने किसानों को जल्द समस्या समाधान का भरोसा दिया…
भूले वायदा : शहर के बड़ा बाईपास के किसानों को 10 वर्ष बाद भी नहीं मिला मुआवजा, 29 गांव के अन्नदाताओं में गुस्सा
Mar 05, 2024 15:41
Mar 05, 2024 15:41
समस्याओं का समाधान नहीं किया तो किसान धरना करने को मजबूर होंगे
उन्होंने कहा कि एनएचआई के अधिकारी लगातार किसानों की मांगों को अनदेखा कर रहे हैं। मुआवजा न मिलने से खफा किसानों नें अल्टीमेटम देते हुए कहा कि उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो किसान अनिश्चितकालीन धरने पर जाने पर मजबूर होंगे। डीएम रविंद्र कुमार ने किसानों को आश्वासन दिया कि एक सप्ताह के अंदर एनएचआई के अधिकारियों से इस संबंध में बुलाकर वार्ता की जाएगी, और जल्द ही समस्या का निदान किया जाएगा। इस दौरान अख्तर खान,सूरत सिंह, धीर सिंह, अब्दुल लतीफ, मेहंदी हसन, जोहर सिंह,सतीश चंद्र समेत अन्य किसान मौजूद थे।
Also Read
6 Oct 2024 05:07 PM
एनआर की काठगोदाम वाया बरेली, लखनऊ-हावड़ा एक्सप्रेस में बदमाशों ने यात्रियों से लूटपाट की।बरेली जंक्शन से गुजरने वाली 13020 बाघ एक्सप्रेस में... और पढ़ें