नगर निगम कार्यकारिणी चुनाव : भाजपा के पांच और सपा का एक सदस्य निर्विरोध निर्वाचित, फूल मालाओं से स्वागत, जानें किसे मिला मौका...

भाजपा के पांच और सपा का एक सदस्य निर्विरोध निर्वाचित, फूल मालाओं से स्वागत, जानें किसे मिला मौका...
UPT | चुने गए पदाधिकारी।

Jul 07, 2024 01:09

बरेली नगर निगम में शनिवार को कार्यकारिणी चुनाव संपन्न हुआ। इसमें भाजपा के पांच और सपा का एक कार्यकारिणी सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुआ। नव निर्वाचित सदस्यों का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। शनिवार सुबह नगर निगम में 6 सदस्यों के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। इसमें 6 सदस्य निर्विरोध चुने गए हैं। इसमें भाजपा के 5 और सपा का एक पार्षद निर्विरोध चुना गया।

Jul 07, 2024 01:09

Bareilly News : यूपी के बरेली नगर निगम में शनिवार को कार्यकारिणी चुनाव संपन्न हुआ। इसमें भाजपा के पांच और सपा का एक कार्यकारिणी सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुआ। नव निर्वाचित सदस्यों का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। शनिवार सुबह नगर निगम में 6 सदस्यों के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। इसमें 6 सदस्य निर्विरोध चुने गए हैं। इसमें भाजपा के 5 और सपा का एक पार्षद निर्विरोध चुना गया। मेयर डॉ. उमेश गौतम और नगर आयुक्त निधि गुप्ता वत्स की मौजूदगी में कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न हुआ।

बरेली नगर निगम कार्यकारिणी में इनको मिली जगह
नगर निगम सभागार में सुबह 11 बजे से कार्यकारिणी समिति के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई। इसमें 6 सदस्यों के चुनाव की प्रक्रिया के लिये पार्षद काफी पहले से तैयारी कर रहे थे। मगर, चुनाव के बजाय कार्यकारिणी को निर्विरोध बनाने के लिए सपा और भाजपा के पार्षद लगे हुए थे। इसके बाद सर्व सम्मति से कार्यकारिणी के सदस्य चुने गए हैं। इसके लिए मेयर डा. उमेश गौतम ने मुख्य भूमिका निभाई। भाजपा और सपा की ओर से प्रत्याशियों ने नामांकन कराया।नामांकन पत्रों की जांच के बाद चुनाव में 6 सदस्यों को निर्विरोध घोषित कर दिया गया। भाजपा के हरिशंकर, नरेंद्र, संतोष देवी, किशोर, अंजुल और सपा के ओमान खान निर्विरोध कार्यकारिणी के सदस्य बने हैं।

सपाइयों ने पार्षद ओमान का किया स्वागत
सपा के घोषित प्रत्याशी ओमान रज़ा भी कार्यकारिणी में निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। उनका पार्टी कार्यालय पर स्वागत किया। नगर निगम की कार्यकारिणी के 12 सदस्यों में से 6 को पर्ची सिस्टम से बाहर होना था।इनमें दो सदस्य सपा और 10 भाजपा के सदस्य थे। मगर, शनिवार को हुए चुनाव में भाजपा के 5 और सपा का एक सदस्य स्वाले नगर वार्ड से पार्षद अलीम खां सुल्तानी कार्यकारिणी से बाहर हो गए हैं। हालांकि, इसमें वार्ड 74 से पार्षद सलीम पटवारी कार्यकारिणी में बने रहेंगे। सपा के मौलानगर वार्ड से पार्षद ओमान रज़ा निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। सपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप, महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने फूल माला पहना कर स्वागत किया। इसके साथ ही सपा प्रदेश प्रवक्ता मुहम्मद साजिद, मयंक शुक्ला मोंटी, प्रदेश सचिव शुभलेश यादव, अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष इंजीनियर अनीस अहमद खां, प्रदेश सचिव कलीमुद्दीन, महासचिव पंडित दीपक शर्मा, अरविंद यादव, हरिशंकर यादव, पार्षद आरिफ कुरैशी, शमीम अहमद, आरिफ कुरैशी, पार्षद दल नेता गौरव सक्सेना, राजेश मौर्या, नाजिम कुरैशी, धीरज हैप्पी, गुल बशर अंसारी, सनी मिर्जा, मोहसिन खान, सरदार सुरेन्द्र भाटिया, संजीव कश्यप, रेहान अंसारी आदि ने बधाई दी।

Also Read

अखिलेश यादव की नेतृत्व में 43 सीटें जीतकर यूपी में ऐतिहासिक प्रदर्शन

4 Oct 2024 05:15 PM

बरेली सपा का 32वां स्थापना दिवस : अखिलेश यादव की नेतृत्व में 43 सीटें जीतकर यूपी में ऐतिहासिक प्रदर्शन

समाजवादी पार्टी (सपा) का आज यानी शुक्रवार को 32 वा स्थापना दिवस है। पार्टी की स्थापना 4 अक्टूबर 1992 को पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव ने की थी... और पढ़ें