First ‌Budget of Modi 3.0 : विपक्ष बोला-केंद्र सरकार बचाने का बजट, भाजपाइयों ने बताया-देश की तरक्की का रास्ता

विपक्ष बोला-केंद्र सरकार बचाने का बजट, भाजपाइयों ने बताया-देश की तरक्की का रास्ता
UPT | नेताओं ने अपनी प्रतिक्रिया दी।

Jul 24, 2024 01:21

केंद्र की मोदी-3 सरकार का आम बजट मंगलवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश किया। इस बजट को विपक्षी पार्टी सपा, कांग्रेस और बसपा ने केंद्र सरकार बचाने का बजट बताया है...

Jul 24, 2024 01:21

Bareilly News : केंद्र की मोदी-3 सरकार का आम बजट मंगलवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश किया। इस बजट को विपक्षी पार्टी सपा, कांग्रेस और बसपा ने केंद्र सरकार बचाने का बजट बताया है। उनका आरोप है कि बजट में सिर्फ बिहार और आंध्र प्रदेश के सहयोगी दलों को खुश किया गया है। जिससे केंद्र सरकार बची रहे। मगर, देश के युवा, किसान और आम आदमी के लिए बजट में कुछ नहीं है। हालांकि, भाजपा नेताओं ने बजट को देश की तरक्की का बजट बताया है। उनका कहना है कि यह बजट देश को समृद्धि की ओर लेकर जाएगा। इस बजट में समाज के सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है। 'ये शक्ति देने वाला बजट है। किसानों-युवाओं को प्रगति की राह पर ले जाना वाला बजट बताया। पिछले 10 वर्षों में 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकलने का दावा किया। ये आर्थिक प्रगति में निरंतरता का बजट है। युवाओं को अनगिनत मौके देने वाला बजट है। इस बजट से मिडिल क्लास को नई ताकत मिलेगी। 

यह बजट समाज के हर वर्ग को करेगा सशक्त 
भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष पवन शर्मा ने कहा कि मोदी 3.0 का यह पहला बजट है। इसमें महिला, युवा, गरीब, किसान के हित को सामने रखकर प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत के संकल्प की प्रतिबद्धता दोहराता हुआ बजट है। रोजगार के लिए इसमें जो व्यापक रोडमैप बनाया गया है, वो बहुत अभिनंदनीय है। यह बजट भारत की 5 ट्रिलियन इकोनॉमी के लक्ष्य को पूरा करेगा। यह बजट समाज के हर वर्ग को सशक्त करेगा। 

बजट में समाज के सभी तबकों के समग्र विकास का संकल्प
राष्ट्र जागरण उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष मंडल प्रभारी विशाल मेहरोत्रा ने कहा कि आम बजट 2024-25 'विकसित भारत-आत्मनिर्भर भारत' के निर्माण का आर्थिक दस्तावेज है। इसमें अंत्योदय की पावन भावना, विकास की असीम संभावना और नवोन्मेष की नव-दृष्टि है। इस बजट में गांव, गरीब, व्यापारी ,उद्योग, किसान, महिला, नौजवान समेत समाज के सभी तबकों के समग्र विकास का संकल्प, मध्यम वर्ग को बड़ी राहत प्रदान करते हुए प्रत्यक्ष कर प्रणाली के संबंध में नए प्राविधानों की घोषणा स्वागत योग्य है। 

सपाइयों ने कहा, उम्मीदों पर नहीं उतरा खरा
सपा के महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने कहा कि यह दिशा हीन, भ्रामक और अदूरदर्शी बजट है। देश के सर्वाधिक आबादी वाले प्रदेश को इस बजट ने निराश किया है। भाजपा सरकार उत्तर प्रदेश में कम सीट मिलने पर अपनी खींझ जनता पर उतार रही हैं। बजट में महिलाओं, नौजवानों और किसानों की अनदेखी की गई है। घोर निराशा से भरा यह बजट है। 

युवा, किसान, महिला, गरीबों की नाउम्मीदगी का बजट
सपा के प्रदेश प्रवक्त मुहम्मद साजिद ने कहा कि देश को बजट से काफी उम्मीद थी। मगर, ये युवा, किसान, महिला, गरीबों की नाउम्मीदगी का बजट है। दो करोड़ युवाओ को प्रति वर्ष रोजगार देने का झूठा वायदा करने वाली सरकार युवाओं को पक्की नौकरी नहीं दे रही है। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने कहा कि बजट में कुछ नया नहीं। सिर्फ कट पेस्ट किया गया है। जनता को काफी उम्मीद थी। बजट से जनता को निराशा हाथ लगी है। कांग्रेस नेता असलम चौधरी ने भी बजट को युवा, गरीब और किसान विरोधी बताया।

Also Read

मनचले का वीडियो हुआ वायरल, रास्ता रोककर लगातार कर रहा था परेशान

7 Sep 2024 07:44 PM

बरेली छेड़छाड़ से परेशान छात्राओं ने दिखाई हिम्मत : मनचले का वीडियो हुआ वायरल, रास्ता रोककर लगातार कर रहा था परेशान

बरेली में मनचले से छात्राएं काफी दिनों से परेशान थीं। वह रास्ते में बाइक रोक कर छात्राओं से छेड़छाड़ करता था। शनिवार को भी मनचले ने छात्राओं से रास्ते में छेड़छाड़ की। मगर, परेशान छात्राओं ने मनचले को मारने के लिए पत्थर उठा लिया। यह देख मनचला फरार हो गया। मगर, उसकी यह हरकत सी... और पढ़ें