जितिन प्रसाद ने भरा नामांकन : दलबल के साथ पहुंचे कलेक्ट्रेट, बगावत करने वाले भी समर्थन में उतरे

दलबल के साथ पहुंचे कलेक्ट्रेट, बगावत करने वाले भी समर्थन में उतरे
UPT | जितिन प्रसाद ने भरा नामांकन

Mar 27, 2024 14:40

पीलीभीत से भाजपा के उम्मीदवार जितिन प्रसाद अपना पर्चा भर दिया है। इसके पहले उन्होंने विधि-विधान से पूजा की। नामांकन के बाद जितिन ने खुद को मोदी का दूत बताया।

Mar 27, 2024 14:40

Short Highlights
  • पीलीभीत ने जितिन प्रसाद ने भरा पर्चा
  • दल-बल के साथ पहुंचे जितिन
  • 4 चुनाव से भाजपा का है कब्जा
Pilibhit News : पीलीभीत की लोकसभा सीट इस समय पूरे देश के लिए हॉट टॉपिक बनी हुई है। वजह है कि भाजपा ने यहां से सिटिंग सांसद वरुण गांधी का टिकट काटकर यूपी सरकार के मंत्री जितिन प्रसाद को दे दिया है। वरुण गांधी ने भले ही ये साफ कर दिया है कि वह चुनाव नहीं लड़ेंगे और अपनी मां मेनका गांधी के लिए प्रचार करेंगे। लेकिन अभी भी वरुण गांधी को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि भाजपा उन्हें किसी लिस्ट में मजबूत सीट से लड़ा सकती है। इन सब कयासों के बीच जितिन प्रसाद ने भी अपना पर्चा भर दिया है।

दल-बल के साथ पहुंचे जितिन
पीलीभीत से भाजपा के उम्मीदवार जितिन प्रसाद अपने काफिले के साथ पार्टी के जिला कार्यालय से कलेक्ट्रेट के लिए रवाना हुए। इस दौरान उनके साथ प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार, विधायक बाबूराम पासवान समेत कई दिग्गज मौजूद थे। नामांकन करने से पहले जितिन प्रसाद ने शहर के मां यशवंतवरी देवी के दरबार में माथा टेका। विधि-विधान से पूजा करने के बाद ही जितिन कलेक्ट्रेट के लिए रवाना हुआ। नामांकन के बाद उन्होंने खुद को मोदी का दूत बताया।
 
पीलीभीत सीट पर भाजपा का कब्जा
पीलीभीत की लोकसभा सीट चुनावी गणित के लिहाज से काफी अहम मानी जाती है। इस पर पिछले 4 चुनाव से भाजपा का कब्जा है। हालांकि मेनका गांधी उससे पहले से भी इस सीट से जीतती आई हैं। पीलीभीत के अंतर्गत 5 विधानसभाएं आती हैं। पार्टी ने इस बार परिस्थिति को ऐसा कंट्रोल किया है कि भाजपा में बगावती सुर उठाने वाले पूर्व राज्य मंत्री हेमराज वर्मा ने बयान जारी कर कहा कि टिकट कटने से उन्हें निराशा तो हुई, लेकिन वह पार्टी के सिपाही हैं और जितिन प्रसाद को मजबूती से लड़ाने के लिए जी-जान लगा देंगे।

2004 में लोकसभा चुनाव लड़े थे जितिन
जितिन प्रसाद 2004 में कांग्रेस के टिकट पर शाहजहांपुर से लोकसभा चुनाव लड़े थे। इसमें उन्होंने जीत भी हासिल की थी। 2009 के चुनाव में उन्हें धौरहरा की सीट से सांसद चुना गया। वह ट्रांसपोर्ट, पेट्रोलियम मंत्रालय के मंत्री भी रहे। हालांकि कुछ समय पहले उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया था और वह वर्तमान में यूपी सरकार में लोक निर्माण विभाग के मंत्री हैं।

Also Read

मछली पकड़ने गए किशोर की डूबने से मौत, सदमे में नाना ने भी तोड़ दिया दम 

5 Jul 2024 01:22 AM

शाहजहांपुर शाहजहांपुर से बड़ी खबर : मछली पकड़ने गए किशोर की डूबने से मौत, सदमे में नाना ने भी तोड़ दिया दम 

बुधवार सुबह करीब पांच बजे शाहनूर दोस्त के साथ मोहल्ले में स्थित तालाब में मछली पकड़ने गया था। वहां मछली न मिलने पर दोनों मोहल्ला निसरजई में रेलवे लाइन के किनारे ढाका तालाब की ओर चले गए। गहराई में जाने से शाहनूर पानी में डूब गया। और पढ़ें