पीलीभीत में घायल तेंदुए की मौत : शव का कराया पोस्टमार्टम, यह वजह आई आमने

शव का कराया पोस्टमार्टम, यह वजह आई आमने
UPT | प्रतीकात्मक फोटो

Oct 05, 2024 16:18

रिजर्व की हरीपुर रेंज में घायल तेंदुए की मौत हो गई है। तेंदुए के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। जहां प्रारंभिक जांच में उसके शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। माना जा रहा है कि...

Oct 05, 2024 16:18

Pilibhit News  : रिजर्व की हरीपुर रेंज में घायल तेंदुए की मौत हो गई है। तेंदुए के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। जहां प्रारंभिक जांच में उसके शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। माना जा रहा है कि यह तेंदुआ जंगल में आपसी संघर्ष के चलते घायल हुआ था। डीएफओ मनीष सिंह ने बताया कि तेंदुए की निगरानी की जा रही थी और उसका उपचार शुरू कराया गया था, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। गश्त कर रहे अधिकारी पर हमले के बाद तेंदुआ अचेत होकर गिर पड़ा था। इसके दो घंटे बाद तेंदुए की मौत हो गई। तेंदुए के गले में घाव के निशान पाए गए हैं, जिससे संभावना जताई जा रही है कि यह किसी बाघ या अन्य तेंदुए के साथ संघर्ष घायल हुआ था। 

तेंदुए ने वन अधिकारी पर हमला कर किया घायल
टाइगर रिजर्व की हरीपुर रेंज में वन रक्षक जितेंद्र कुमार गश्त कर रहे थे। तभी घायल तेंदुए ने हमला कर दिया। इस पर वन रक्षक वहां से भागे और पूरी टीम को अलर्ट कर नजर रखी। इसके बाद डा. दक्ष गंगवार टीम के साथ पहुंचे लेकिन तब तक तेंदुए की मौत हो गई। जंगल से शव को लाकर उसका पोस्टमार्टम कराया गया। डा. दक्ष समेत अमरिया व न्यूरिया के पशु चिकित्सकों ने तेंदुए का पोस्टमार्टम किया और शव को फ्रीजर में रखवा दिया। तीन सदस्यीय पैनल की रिपोर्ट को अधिकारियों को भेजा जाएगा।



तेंदुएं का आतंक
पीलीभीत क्षेत्र के आसपास तेंदुए का आतंक बढ़ गया है, जिससे वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए विशेष टीमें गठित की हैं। विभाग ने कई इलाकों में पिंजरे भी लगाए हैं ताकि तेंदुए को सुरक्षित तरीके से पकड़ा जा सके।

Also Read