advertisements
advertisements

लोकसभा चुनाव 2024 : मतदान के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, गर्मी से राहत मिलने पर बढ़ेगा मतदान

मतदान के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, गर्मी से राहत मिलने पर बढ़ेगा मतदान
UPT | रवाना होती पोलिंग पार्टियां

May 06, 2024 23:06

लोकसभा चुनाव को लेकर बरेली में सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है। कुछ घंटों बाद वोटिंग शुरू होने वाली है। किसको कितने वोट मिलेंगे यह तो...

May 06, 2024 23:06

Bareilly News ( Sajid Raza Khan) : लोकसभा चुनाव को लेकर बरेली में सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है। कुछ घंटों बाद वोटिंग शुरू होने वाली है। किसको कितने वोट मिलेंगे यह तो 4 जून को सामने आएगा। मगर, सबसे जरूरी बात यह है कि कुल कितने प्रतिशत मतदान होगा। मतादान मौसम के मिजाज पर भी बहुत हद तक निर्भर है। इन दिनों पड़ रही गर्मी बता रही है कि वोटिंग का आंकड़ा कुछ घट सकता है। हालांकि, मौसम विभाग के पूर्वानुमान बता रहे हैं कि 7 मई को सूरज की तपिश कुछ नियंत्रित होगी। संभावना इस बात की भी है कि बरेली के आसमान पर बादल भी छाए रह सकते हैं।

बरेली समेत 10 सीट पर तीसरे चरण में मतदान
7 मई यानी मंगलवार को तीसरे चरण का मतदान है। पहले दो चरणों के मतदान का गिरता प्रतिशत यह बता रहा है कि चुनाव में न तो पहले जैसी गर्मी है, न ही राजनीतिक दल इस गर्मी को पैदा करने में कामयाब हो सके हैं। भाजपा से नए उम्मीदवार बहेड़ी के पूर्व विधायक छत्रपाल गंगवार हैं और इंडिया यानी सपा–कांग्रेस एलायंस से पूर्व सांसद प्रवीन सिंह ऐरन चुनाव मैदान में हैं। पर्चा निरस्त होने के बाद बसपा चुनाव मैदान से बाहर हो गई हैं। चुनाव की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। पोलिंग पार्टियां रवाना हो गई हैं। पुलिस और प्रशासन के अफसरों ने अपनी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। वहीं राजनीति की गुणा गणित लगाने वालों को भरोसा है कि मतदान का प्रतिशत काफी हद तक नतीजों की कहानी को साफ कर देगा। इसके लिए सबसे ज्यादा अहम है मतदान का प्रतिशत। मौसम अगर बहुत ज्यादा गर्म होगा, तब भी मतदान का प्रतिशत कम हो सकता है। हालांकि, मौसम विभाग के अनुसार 7 मई को मौसम ठीक रहने की संभावना है। 

यह प्रत्याशी हैं चुनावी मैदान में
बरेली लोकसभा में सपा से पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन, भाजपा से पूर्व मंत्री छत्रपाल सिंह चुनावी मैदान में हैं। बदायूं में सपा से आदित्य यादव, भाजपा से दुर्विजय शाक्य और बसपा से मुस्लिम खां। आंवला लोकसभा में भाजपा से सांसद धर्मेंद्र कश्यप, सपा से पूर्व विधायक नीरज मौर्य और बसपा से सय्यद आबिद अली मैदान में हैं। इसके अलावा कोई प्रमुख पार्टी का प्रत्याशी नहीं है, लेकिन दर्जन भर से अधिक निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं।

3492 मतदान केंद्र पर 15365 कर्मी कराएंगे चुनाव
लोकसभा चुनाव में 3492 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इसमें 3000 आदर्श बूथ हैं। जहां पेयजल, कुकिंग और और टॉयलेट की व्यवस्था होगी। 2000 बूथों पर वीडियोग्राफी कराई जाएगी। इन पर महिलाएं अपने पसंदीदा प्रत्याशी के सामने वाला बटन दबाकर लोकतंत्र के उत्सव को मनाएंगी। बरेली के 195 और आंवला के 95 बूथ संवेदनशील माने गए है, जिन पर खास निगाह रखी जाएगी। गांव के प्रधान भी खुराफातियों पर नजर रखेंगे। इसके साथ 4191 बैलेट और कंट्रोल यूनिट उपलब्ध कराई गई हैं। इसके साथ ही 4540 बीपी पैड यूनिट उपलब्ध हैं। मैसूर की अमृत स्याही के साथ इसके लाल, नीला, पेन, पेंसिल, रबर, फाइल, आईडी भी उपलब्ध कराई जाएगी। मतदान संपन्न करने के लिए 15365 मतदान कर्मी लगाए गए हैं। 16 नोडल अधिकारी, 32 जोनल मजिस्ट्रेट, 992 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 293 माइक्रो आब्जर्वर लगाए गए हैं।
 
साप्ताहिक अवकाश भी मिलेगा
डीएम ने अगले साप्ताहिक अवकाश पर मतदान के दिन अवकाश पर रहने वाले श्रमिकों से कार्य न कराने का आदेश भी दिया है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान के लिए अवकाश लेने वालों श्रमिकों से अवकाश के चलते वेतन कटौती की जानकारी मिलने पर कड़ी कार्रवाई की चेतवानी दी है। उन्होंने कहा कि नियमानुसार कार्रवाई कारखाना संचालक के खिलाफ की जाएगी। 

जिले की विधानसभाओं में मतदान
जिला निर्वाचन अधिकारी रविंद्र कुमार ने मीडिया को बताया कि पीलीभीत लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के बहेड़ी विधानसभा में 19 अप्रैल को मतदान हो चुका है। उस दिन भी सार्वजनिक अवकाश था। बरेली की आंवला लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र की विधानसभा फरीदपुर, बिथरी चैनपुर, आंवला, और बरेली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र की मीरगंज, भोजीपुरा, नवाबगंज, बरेली, बरेली कैंट विधानसभा में 7 मई को मतदान होगा। इस दिन यहां सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। जिससे व्यवसाय, व्यापार, औद्योगिक प्रतिष्ठान, अन्य प्रतिष्ठानों में कार्यरत कर्मचारी भी मतदान में शामिल हो सकें।

24 घंटे खुलेंगे कंट्रोल रूम
चुनाव को लेकर 84 एफएसटी टीम (उड़न दस्ते) जीपीएस युक्त गाड़ी से लैस होंगीं। इसके साथ ही 84 एसएसटी टीम तथा नौ वीडियोग्राफी टीम भी लगाईं गईं हैं। किसी प्रकार की निर्वाचन संबंधी शिकायत होने पर कंट्रोल रूम नंबर 1950, 0581-2422031, 2422032, 2422033 व 2422034 पर फोन कर सकते हैं। यह कंट्रोल रूम 24 घंटे खुले रहेंगे। 

55 टीम गठित
बरेली, और आंवला लोकसभा सीट पर आदर्श आचार संहिता के पालन के लिए जनपद स्तर पर सात टीमें गठित की गईं हैं। विधानसभा स्तर पर कुल 55 टीमें गठित की गईं हैं। सुरक्षा को लेकर 10 अंतरराज्यीय और 22 अंतरजनपदीय बैरियर बनाए गए हैं।

Also Read

भट्टा कर्मियों ने युवकों को पीटा, जेसीबी चढ़ाने का प्रयास, पुलिस जांच में जुटी

19 May 2024 12:33 AM

बरेली Bareilly News : भट्टा कर्मियों ने युवकों को पीटा, जेसीबी चढ़ाने का प्रयास, पुलिस जांच में जुटी

उत्तर प्रदेश के बरेली की आंवला कोतवाली थाना क्षेत्र के अलीपुर गांव में मिट्टी पर पानी डालने के विरोध में भट्टा कर्मचारियों ने बाइक सवार युवकों को पीटा... और पढ़ें