कलयुगी भाई बरेली में रिश्तेदार शर्मसार, भाई ने की बहन की हत्या, घर में शव दफनाकर कराया फर्श, जानें पुलिस हिरासत में क्या बोला आरोपी

बरेली में रिश्तेदार शर्मसार, भाई ने की बहन की हत्या, घर में शव दफनाकर कराया फर्श, जानें पुलिस हिरासत में क्या बोला आरोपी
UPT | घर पर जांच करती पुलिस

Apr 03, 2024 23:55

बरेली में एक कलयुगी भाई ने रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना को अंजाम दिया है। आरोपी भाई ने अपनी बहन की हत्या कर शव घर में दफना दिया। इसके बाद फर्श डालकर परिजनों के साथ पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने जांच पड़ताल की। शक के आधार पर आरोपी भाई से पुलिस ने पूछताछ की। इसमें आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की। इसके साथ ही बहन के शराब पीकर घूमने का आरोप लगाया

Apr 03, 2024 23:55

Bareilly news : उत्तर प्रदेश के बरेली में एक कलयुगी भाई ने रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना को अंजाम दिया है। आरोपी भाई ने अपनी बहन की हत्या कर शव घर में दफना दिया। इसके बाद फर्श डालकर परिजनों के साथ पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने जांच पड़ताल की। शक के आधार पर आरोपी भाई से पुलिस ने पूछताछ की। इसमें आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की। इसके साथ ही बहन के शराब पीकर घूमने का आरोप लगाया। इससे खफा होकर ही हत्या की बात कही। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर हिरासत में ले लिया है। इसमें उधार 60 हजार रूपये न देने के कारण हत्या की भी बात सामने आ रही है।


मायके आई थी मृतक
शहर के सुभाषनगर थाना क्षेत्र के सनईया गांव रानी (40 वर्ष) की शादी रुद्रपुर में हुई थी। वह अपने पति के पास से 15 मार्च को घर (मायके) आई। इसके बाद से लापता थी। मृतका के भाई लाखन ने अपनी शादी शुदा बहन के लापता होने की सूचना पुलिस को दी। इसके साथ ही पूरा परिवार तलाश में जुटा था। मगर, उसका एक भाई रामू तलाश नहीं कर रहा था। यह शिकायत लाखन ने पुलिस से शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने आरोपी रामू से कड़ी पूछताछ की। इसमें आरोपी ने घटना का खुलासा किया।


शराब पीती थी बहन, जांच में जुटी पुलिस
आरोपी रामू ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन शराब पीती थी। वह शराब पीकर इधर-उधर टहलती थी। इससे उसकी बदनामी होती थी। घटना वाले दिन उसने बहन के साथ शराब पी, और समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानी। इसके बाद रामू ने बहन की हत्या कर शव को घर में ही दफन कर दिया और फिर पक्का फर्श डाल दिया। आरोपी की निशान देही पर बुधवार को शव बरामद किया गया। थाना पुलिस, और फील्ड यूनिट ने साक्ष्य जुटाए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

Also Read

मनचले का वीडियो हुआ वायरल, रास्ता रोककर लगातार कर रहा था परेशान

7 Sep 2024 07:44 PM

बरेली छेड़छाड़ से परेशान छात्राओं ने दिखाई हिम्मत : मनचले का वीडियो हुआ वायरल, रास्ता रोककर लगातार कर रहा था परेशान

बरेली में मनचले से छात्राएं काफी दिनों से परेशान थीं। वह रास्ते में बाइक रोक कर छात्राओं से छेड़छाड़ करता था। शनिवार को भी मनचले ने छात्राओं से रास्ते में छेड़छाड़ की। मगर, परेशान छात्राओं ने मनचले को मारने के लिए पत्थर उठा लिया। यह देख मनचला फरार हो गया। मगर, उसकी यह हरकत सी... और पढ़ें