advertisements
advertisements

शाहजहांपुर में योगी आदित्यनाथ : मुख्यमंत्री ने किसे कहा अकबर और औरंगजेब की औलाद?  राष्ट्रनायकों का अपमान स्वीकार नहीं करने की कही बात 

मुख्यमंत्री ने किसे कहा अकबर और औरंगजेब की औलाद?  राष्ट्रनायकों का अपमान स्वीकार नहीं करने की कही बात 
UPT | योगी आदित्यनाथ

May 06, 2024 19:41

रैली को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एक तरफ भारत के अमर बलिदानों के प्रति श्रद्धा का भाव रखने वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार है तो दूसरी तरफ इनका सम्मान नहीं करने वाले कांग्रेस और सपा के लोग हैं।

May 06, 2024 19:41

Short Highlights
  • प्रदेश में कानून का राज कायम करने के बावजूद चुनाव आते ही कुछ गुंडों की गर्मी बढ़ने लगती है : मुख्यमंत्री
  • मोदी सरकार में भारत आत्मनिर्भर हो रहा है। साथ ही देश पहले से बहुत तेजी के विकास कर रहा है : योगी आदित्यनाथ
Shahjahanpur News : लोकसभा चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को शाजहांपुर में रैली को संबोधित किया। इस रैली में बोलते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला। सपा, कांग्रेस पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि नरेंद्र मोदी के सरकार में आने से पहले बहुत खराब स्थिति थी। रोजगार नहीं था, अस्पताल नहीं थे, सड़के खराब थी। लेकिन नरेंद्र मोदी के आने के बाद से बदलाव आया है।

राष्ट्रनायकों के प्रति सपा-कांग्रेस में श्रद्धा का भाव नहीं - मुख्यमंत्री 
रैली को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एक तरफ भारत के अमर बलिदानों के प्रति श्रद्धा का भाव रखने वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार है तो दूसरी तरफ इनका सम्मान नहीं करने वाले कांग्रेस और सपा के लोग हैं। मैनपुरी में महाराणा प्रताप की मूर्ति के साथसही व्यवहार नहीं करने पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि महाराणा प्रताप की मूर्ति का अपमान किया है। ये सारा काम सपा के गुंडों ने किया। आगे उन्होंने कहा कि इन अकबर और औरंगजेब की औलादों को ये बताना चाहिए कि राष्ट्रनायकों का अपमान यह देश बर्दास्त नहीं करता है।
 
रैली में बोलते हुए सीएम योगी ने कहा कि शाहजहांपुर एक ऐसा जिला है, जहां लाट साहब का जुलूस भी निकलता है। उन्होंने कहा कि अभी भी इस जिले में खुदागंज और अल्हागंज जैसे कस्बे हैं। पीएम मोदी का जिक्र करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पीएम का कहना है की गुलामी के अंशों को समाप्त करना और विरासत के अंशों का सम्मान करना  जरुरी है।

अपने संबोधन में कानून राज पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कानून का राज कायम करने के बावजूद चुनाव आते ही कुछ गुंडों की गर्मी बढ़ने लगती है। लेकिन बाद में जैसे ही चुनाव परिणाम आएंगे इन गुंडों की गर्मी शांत हो जाएगी। मोदी सरकार की तारीफ करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मोदी सरकार में भारत आत्मनिर्भर हो रहा है। साथ ही देश पहले से बहुत तेजी के विकास कर रहा है।

Also Read

भट्टा कर्मियों ने युवकों को पीटा, जेसीबी चढ़ाने का प्रयास, पुलिस जांच में जुटी

19 May 2024 12:33 AM

बरेली Bareilly News : भट्टा कर्मियों ने युवकों को पीटा, जेसीबी चढ़ाने का प्रयास, पुलिस जांच में जुटी

उत्तर प्रदेश के बरेली की आंवला कोतवाली थाना क्षेत्र के अलीपुर गांव में मिट्टी पर पानी डालने के विरोध में भट्टा कर्मचारियों ने बाइक सवार युवकों को पीटा... और पढ़ें