Bareilly News : सपा प्रदेश अध्यक्ष बोले-पीडीए फार्मूले पर लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, उपचुनाव में भी भाजपा को देंगे शिकस्त

सपा प्रदेश अध्यक्ष बोले-पीडीए फार्मूले पर लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, उपचुनाव में भी भाजपा को देंगे शिकस्त
UPT | सपा पदाधिकारियों ने बैठक की।

Jun 21, 2024 16:00

समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने कहा कि समाजवादी पार्टी संविधान की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और समाज के शोषित, दलित, पिछड़ा वर्ग के अधिकार के लिए संकल्पबद्ध है।

Jun 21, 2024 16:00

Bareilly News : पीडीए फार्मूले पर सपा विजय हासिल करेगी। साल 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ अपनी सरकार बनाएगी। यह बात समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने गुरुवार को सिविल लाइंस स्थित पार्टी कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में पत्रकारों से बातचीत में कही।

सपा संविधान की रक्षा को प्रतिबद्ध
श्याम लाल पाल ने कहा कि समाजवादी पार्टी संविधान की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और समाज के शोषित, दलित, पिछड़ा वर्ग के अधिकार के लिए संकल्पबद्ध है। प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार सभी मोर्चों पर विफल हो चुकी है। खासकर किसान, बिजली, महिला वर्ग में मोदी-योगी सरकार के प्रति अत्यंत निराशा है। पेपर लीक के सवाल पर उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश स्तर पर आयोजित होने वाली सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लगातार लीक हो रहे हैं। नीट परीक्षा की शुचिता पर सवालिया निशान लग गए हैं। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी इसकी घोर निंदा करती है। 

खुद को राम से भी बड़ा मानने लगे थे मोदी
इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने पीलीभीत रोड स्थित निजी बारातघर में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने पीएम मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वे खुद को भगवान राम से भी बड़ा मानने लगे थे, लेकिन अयोध्यावासियों ने उनके सपने पर पानी फेर दिया। 
ये भी रहे मौजूद
इस मौके पर शिवचरण कश्यप, महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी, पूर्व विधायक विजय पाल सिंह, पूर्व विधायक सुल्तान बेग, पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन, पार्टी प्रवक्ता मुहम्मद साजिद, नेहा यादव, मयंक शुक्ला, शुभलेश यादव, दीपक शर्मा, अगम मौर्य, पूर्व महानगर अध्यक्ष कदीर अहमद, शिव प्रताप सिंह यादव, हरिशंकर यादव, अमित राज यादव, दिनेश यादव, रविन्द्र यादव, कलीमुद्दीन, मोहित भारद्वाज, भारती सिंह चौहान, समय खान आदि मौजूद रहे। 

Also Read

अब खिसकते मौर्या वोटर्स को थामेंगे बहोरन लाल, भाजपा ने सिर पर सजाया एमएलसी का ताज

2 Jul 2024 08:38 PM

बरेली सियासी रणनीति : अब खिसकते मौर्या वोटर्स को थामेंगे बहोरन लाल, भाजपा ने सिर पर सजाया एमएलसी का ताज

लोकसभा चुनाव में भाजपा से ओबीसी वोट खिसकने लगा है। मगर, अब विधानसभा चुनाव में ओबीसी वोट साधने की कोशिश शुरू हो गई है। जिसके चलते खिसक रहे मौर्या वोटर्स का हाथ थामने के लिए भाजपा ने... और पढ़ें