बरेली में आंधी पानी का कहर : तेज हवा से गिरा छप्पर, एक महिला की मौत, पांच घायल

तेज हवा से गिरा छप्पर, एक महिला की मौत, पांच घायल
UPT | छप्पर गिरने से महिला की मौत

May 11, 2024 22:42

मृतक महिला के पति अर्जुन ने बताया कि शनिवार सुबह तेज हवा और बारिश से घर में पड़ा छप्पर गिर गया। उसके नीचे बैठे पांच लोग दब गए। सभी लोग बैठे आंगन में गिरती बूंदें देख रहे थे और चाय पी रहे थे। हादसे में...

May 11, 2024 22:42

Bareilly News : उत्तर प्रदेश के बरेली में शनिवार को अचानक मौसम बदल गया। तेज हवा के साथ बारिश से मौसम सुहावना हो गया। मगर, यह तेज हवा कुछ लोगों के लिए मुसीबत भी बन गई। बरेली देहात के भमौरा थाना क्षेत्र के भुड़िया देवचरा गांव में एक परिवार पर तेज आंधी और बारिश कहर बनकर टूट गया। छप्पर गिरने से एक महिला की मौत हो गई। मृतक महिला के बच्चे समेत चार लोग घायल हो गए। महिला की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। 

बारिश से घर में पड़ा छप्पर गिर गया
मृतक महिला के पति अर्जुन ने बताया कि शनिवार सुबह तेज हवा और बारिश से घर में पड़ा छप्पर गिर गया। उसके नीचे बैठे पांच लोग दब गए। सभी लोग बैठे आंगन में गिरती बूंदें देख रहे थे और चाय पी रहे थे। हादसे में सुधा देवी (35 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। अर्जुन ने बताया कि अन्य घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

यह लोग हुए घायल
घर का छप्पर गिरने से मृतक महिला के घर के पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें आकाश (22 वर्ष), संजू (45 वर्ष), उन्नति (7 माह) और विकास (25 वर्ष) घायल हो गए। घायलों को ग्रामीणों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया। मगर, डॉक्टर ने सुधा देवी को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले की रिपोर्ट प्रशासन को दी गई है। जिससे परिवार को प्राकृतिक आपदा में मुआवजा दिलाया जा सके।

बारिश से रास्तों पर भरा पानी, तापमान में गिरावट 
बरेली में तेज हवाओं के साथ बारिश से रास्तों पर पानी भर गया। इससे लोगों को काफी दिक्कत हुई। इसके साथ ही बारिश से तापमान में गिरावट आई है। जिसके चलते लोगों को काफी राहत मिली है।

Also Read

अखिलेश यादव की नेतृत्व में 43 सीटें जीतकर यूपी में ऐतिहासिक प्रदर्शन

4 Oct 2024 05:15 PM

बरेली सपा का 32वां स्थापना दिवस : अखिलेश यादव की नेतृत्व में 43 सीटें जीतकर यूपी में ऐतिहासिक प्रदर्शन

समाजवादी पार्टी (सपा) का आज यानी शुक्रवार को 32 वा स्थापना दिवस है। पार्टी की स्थापना 4 अक्टूबर 1992 को पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव ने की थी... और पढ़ें