नहीं रहे बरेली नगर निगम के पहले महापौर : भाजपा नेताओं समेत शहर की प्रमुख हस्तियां पहुंची, जताया शोक

 भाजपा नेताओं समेत शहर की प्रमुख हस्तियां पहुंची, जताया शोक
फ़ाइल फोटो | पूर्व मेयर राजकुमार अग्रवाल

Oct 21, 2024 13:59

बरेली नगर निगम के पहले मेयर राजकुमार अग्रवाल का सोमवार को अचानक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से शहर में शोक की लहर दौड़ गई।

Oct 21, 2024 13:59

Bareilly News : बरेली नगर निगम के पहले मेयर (महापौर) राजकुमार अग्रवाल का सोमवार यानी आज अचानक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से शहर में शोक की लहर दौड़ गई। पूर्व मेयर राजकुमार अग्रवाल ने बरेली के विकास और नागरिक जीवन में उल्लेखनीय योगदान दिया था। उनका शहर के प्रति समर्पण सभी को प्रेरित करता है। उनकी अंतिम यात्रा उनके निवास स्थान जेड 11ए, रामपुर बाग, बरेली से अपराह्न 3:00 बजे सिटी श्मशान घाट के लिए प्रस्थान करेगी। उनके परिवार और विशेष रूप से उनके पुत्र रवि प्रकाश अग्रवाल, नवीन प्रकाश अग्रवाल और पौत्र आदित्य प्रकाश अग्रवाल समेत सभी लोग शोक में डूबे हुए हैं। इसके साथ ही भाजपाइयों समेत शहर की कई हस्तियां शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचीं।

शहर के लिए अपूरणीय क्षति
पूर्व मेयर राजकुमार अग्रवाल की गिनती बरेली के प्रतिष्ठित और सम्मानित नेताओं में होती थी। उनका निधन न केवल उनके परिवार के लिए, बल्कि बरेली के लिए भी एक अपूरणीय क्षति है। उनके निधन पर शहर के कई गणमान्य व्यक्तियों, राजनीतिक नेताओं और नागरिकों ने संवेदना व्यक्त की है। वह पिछले काफी समय से अस्वस्थ चल रहे थे।


बड़े उद्यमी थे पूर्व मेयर
नगर के विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने राजकुमार अग्रवाल के योगदान को याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उनका सरल स्वभाव और जनता के लिए उनकी सेवा हमेशा याद रखी जाएगी। वह न बड़े उद्यमी भी थे। संघ और भाजपा से शुरू से जुड़े थे।

Also Read

शाहजहांपुर में खाद्य एवं रसद विभाग की छापेमारी, निर्देश पर तीन अधिकारी निलंबित

21 Oct 2024 04:10 PM

शाहजहांपुर क्या आपको भी मिला मिट्टी वाला राशन : शाहजहांपुर में खाद्य एवं रसद विभाग की छापेमारी, निर्देश पर तीन अधिकारी निलंबित

शाहजहांपुर में खराब गुणवत्ता वाले राशन बांटने की शिकायतें मिल रही थीं। इस पर डीएम ने तीन सदस्यीय जांच टीम गठित कर पूरे मामले की जांच कराई। जांच में साबित राशन में 30 प्रतिशत तक मिट्टी और लकड़ी मिली हुई थी। और पढ़ें