advertisements
advertisements

आंवला लोकसभा सीट : आरोप-प्रत्यारोप के बीच शांतिपूर्ण मतदान संपन्न, 4 जून को खुलेगा किस्मत का पिटारा

आरोप-प्रत्यारोप के बीच शांतिपूर्ण मतदान संपन्न, 4 जून को खुलेगा किस्मत का पिटारा
UPT | Aonla Loksabha Chunav

May 07, 2024 19:41

उत्तर प्रदेश की आंवला लोकसभा सीट पर कड़ा मुकाबला देखा जा रहा है। जहां सुबह शुरू हुई मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण संपन्न हो गई। वहीं मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, इस सीट पर कुल 1891713 मतदाता हैं और 09 उम्मीदवार चुनाव मैदान में रहे। इस सीट पर बीजेपी के उम्मीदवार धर्मेंद्र कश्यप और सपा उम्मीदवार नीरज मौर्य के बीच मुकाबला माना जा रहा है। वहीं बसपा के सैय्यद आबिद अली भी मैदान में हैं।

May 07, 2024 19:41

Aonla News : उत्तर प्रदेश की आंवला लोकसभा सीट पर कड़ा मुकाबला देखा जा रहा है। जहां सुबह शुरू हुई मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण संपन्न हो गई। वहीं मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, इस सीट पर कुल 1891713 मतदाता हैं और 09 उम्मीदवार चुनाव मैदान में रहे। इस सीट पर बीजेपी के उम्मीदवार धर्मेंद्र कश्यप और सपा उम्मीदवार नीरज मौर्य के बीच मुकाबला माना जा रहा है। वहीं बसपा के सैय्यद आबिद अली भी मैदान में हैं। सुबह सात बजे यहां मतदान शुरू हुआ और शाम तक निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान निपट गया। चुनाव संपन्न होने के साथ ही सभी उम्मीदवारों की किस्मत भी ईवीएम में कैद हो गई। अब देखना है कि चुनाव परिणाम में कौन जीत का ताज पहनता है। शाम तक यहां 57.08% मतदान हुआ।

1891713 रजिस्टर्ड मतदाता
आंवला लोकसभा क्षेत्र में कुल 2026 मतदान केंद्र बनाए गए थे। जहां 1891713 मतदाताओं में 1016922 पुरुष, 874744 महिला और 47 ट्रांसजेंडर मतदाता रहे। वहीं आंवला के जिलाधिकारी को इस सीट का रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया था। मतदान केंद्रों की सुरक्षा के लिए सुरक्षा बलों की तैनाती की गई थी। आंवला में क्रिटिकल मतदान केंद्रों पर लाइव वेबकास्टिंग और वीडियोग्राफी की व्यवस्था की गई। तीसरे चरण में आदर्श मतदेय स्थल, महिला प्रबंधित मतदेय स्थल, युवा कर्मी मतदेय स्थल तथा दिव्यांग प्रबंधित मतदेय स्थल बनाए गए। मतदेय स्थलों पर जो मतदाता शाम 6ः00 बजे तक उपस्थित रहेंगे, उन मतदाताओं द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग किया गया।

मतदाताओं के लिए ये रहेगी व्यवस्था
लोकसभा चुनाव के दौरान दिव्यांग मतदाताओं के लिए व्हीलचेयर और वॉलंटियर्स की व्यवस्था की गई। 99.25% मतदाताओं को मतदाता सूचना पत्रक पहले ही वितरित किए गए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा, कि आंवला सीट सहित सभी सीटों पर मतदान के लिए पूरी तैयारियां की गई थीं। मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया गया। मतदान प्रतिशत की जानकारी नियमित अंतराल पर दी गई। वहीं मतदान प्रतिशत की जानकारी वोटर टर्नआउट एप एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश के सोशल मीडिया हैण्डल्स से भी प्राप्त की गई। वहीं उम्मीदवारों को लेकर जनता ने कहा कि मतदाताओं की आकांक्षाओं को समझना और उन पर अमल करना निर्वाचित प्रतिनिधि का प्राथमिक कर्तव्य होना चाहिए।

आंवला में 05 बजे तक 54.73% मतदान
विधानसभावार मतदान
आंवला          : 55.15%
बिथरी चैनपुर  : 56.45%
दातांगज        : 52.55%
फरीदपुर       : 55.82%
शेखूपुर         : 54.00%

आंवला में 03 बजे तक 46.75% मतदान
विधानसभावार मतदान
आंवला            : 47.82%
बिथरी चैनपुर    : 46.87%
दातांगज           : 45.52%
फरीदपुर          : 47.30%
शेखूपुर            : 46.59%

आंवला में 01 बजे तक 36.95% मतदान
विधानसभावार मतदान
आंवला           : 39.01%
बिथरी चैनपुर   : 38.45%
दातांगज          : 37.07%
फरीदपुर         : 32.27%
शेखूपुर            : 37.60%

आंवला में 11 बजे तक 25.98% मतदान
विधानसभावार मतदान
आंवला             : 25.53%
बिथरी चैनपुर     : 26.84%
दातांगज            : 25.63%
फरीदपुर            : 25.63%
शेखूपुर               : 26.01%

आंवला में 09 बजे तक 25.98% मतदान
विधानसभावार मतदान
आंवला             : 13.20%
बिथरी चैनपुर     : 07.00%
दातांगज           : 12.38%
फरीदपुर           : 12.00%
शेखूपुर              : 12.98%
 

Also Read

भट्टा कर्मियों ने युवकों को पीटा, जेसीबी चढ़ाने का प्रयास, पुलिस जांच में जुटी

19 May 2024 12:33 AM

बरेली Bareilly News : भट्टा कर्मियों ने युवकों को पीटा, जेसीबी चढ़ाने का प्रयास, पुलिस जांच में जुटी

उत्तर प्रदेश के बरेली की आंवला कोतवाली थाना क्षेत्र के अलीपुर गांव में मिट्टी पर पानी डालने के विरोध में भट्टा कर्मचारियों ने बाइक सवार युवकों को पीटा... और पढ़ें