शक्ति सिंह हत्याकांड में शामिल एक आरोपी गिरफ्तार : पूर्व विधायक के बेटे समेत अन्य की तलाश में जुटी बस्ती पुलिस

पूर्व विधायक के बेटे समेत अन्य की तलाश में जुटी बस्ती पुलिस
UPT | मृतक शक्ति सिंह

Sep 30, 2024 17:45

पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है और मुख्य आरोपी नागेश सिंह और उसके सहयोगियों से पूछताछ कर रही है। सीओ हर्रैया ने बताया कि गिरफ्तार हुए आरोपी मनोज शुक्ला ने अपने जुर्म को स्वीकार कर लिया है...

Sep 30, 2024 17:45

Short Highlights
  • शक्ति सिंह हत्याकांड में एक आरोपी गिरफ्तार
  • आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया
  • पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है
Basti News : बस्ती जिले में शक्ति सिंह हत्या मामले के मुख्य आरोपी मनोज शुक्ला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है और मुख्य आरोपी नागेश सिंह और उसके सहयोगियों से पूछताछ कर रही है। सीओ हर्रैया ने बताया कि गिरफ्तार हुए आरोपी मनोज शुक्ला ने अपने जुर्म को स्वीकार कर लिया है।

दुबैलिया का रहने वाला है मनोज
दरअसल, मनोज शुक्ला, दुबौलिया थाना क्षेत्र के फैंसा का निवासी है, को नगर थाना क्षेत्र के नगरहा तिराहे से पोखरनी रूट पर पकड़ा गया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसओजी, स्वाट और सर्विलांस टीम अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सक्रिय रूप से काम कर रही है। फिलहाल, पुलिस के मुताबिक, आरोपी मनोज शुक्ला ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।



बोरे में मिला था शव
गौरतलब है कि इस मामले की शुरुआत तब हुई जब दुबौलिया थाना क्षेत्र के गौरातिवारीपुर गांव के पास एक बोरे में युवक का शव मिला। मृतक की पहचान शक्ति सिंह के रूप में हुई, जो नगर थाना क्षेत्र के रानीपुर बेलाड़ी का निवासी था। मृतक के भाई विक्रम प्रताप सिंह ने पूर्व विधायक राना कृष्ण किंकर सिंह के बेटे नागेश प्रताप सिंह सहित अन्य के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।

पहले से ही थी अनहोनी की आशंका
वहीं विक्रम ने पुलिस को बताया कि 24 सितंबर की शाम शक्ति गांव के रवि सिंह और शैलेश सिंह के साथ एक दाह संस्कार में शामिल होने गया था, लेकिन वह वापस नहीं लौटा। 25 सितंबर को उसे जानकारी मिली कि नागेश, रवि, शैलेश और मनोज उसके भाई के साथ मारपीट कर रहे हैं, जिसे सुनकर उसे चिंता हुई कि ये लोग उसके भाई को अगवा कर सकते हैं।

जांच में जुटी पुलिस
बीते दिन, पुलिस टीम नागेश सिंह के मैरिज हाल पहुंची, जहां उन्होंने कॉम्प्लेक्स में मौजूद दुकानदारों से पूछताछ की। पुलिस टीम खासकर एक व्यक्ति, जिसका नाम गंगा बताया गया है, की तलाश में थी। पुलिस की टीम जब मैरिज हाल पर दबिश देने पहुंची, तो आस-पास के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। थोड़ी देर बाद उन्हें पता चला कि पुलिस शक्ति सिंह हत्याकांड की जांच कर रही है। यहां गुप्ता नामक व्यक्ति की तलाश की जा रही थी। इससे पहले, पुलिस टीम सिविल लाइन स्थित जय शक्ति आश्रम भी गई थी। थानाध्यक्ष नगर देवेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही हत्यारोपियों की गिरफ्तारी होगी। डीवीआर पुलिस ने कब्जे में लिया है। सर्विलांस भी पूरी तरह से एक्टिव है।

Also Read