Basti News : 9 साल की मासूम से दुष्कर्म के आरोपी को बस्ती पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार

9 साल की मासूम से दुष्कर्म के आरोपी को बस्ती पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार
UPT | पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।

Jun 21, 2024 03:10

9 साल की मासूम बाग में आम बीनने गई थी। वहां गांव का ही गुड्डू पहले से मौजूद था। उसने बच्ची को अपने पास बुलाया। बच्ची ने पास जाने से मना कर दिया। इस पर जबरदस्ती बच्ची को गन्ने के खेत में खींच ले गया उसके साथ मारपीट करने के बाद दुष्कर्म किया।

Jun 21, 2024 03:10

Short Highlights
  • बस्ती जिले के परशुरामपुर थाना क्षेत्र का मामला, आरोपी को भेजा गया जेल
  • आरोपी युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत परशुरामपुर थाने में दर्ज है मुकदमा
Basti News : बस्ती जिले के परशुरामपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 9 साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को परशुरामपुर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। मामले में पुलिस में आरोपी के खिलाफ परशुरामपुर थाने में पॉक्सो एक्ट के मुकदमा दर्ज है। बुधवार की सुबह घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया था। जिसकी बस्ती पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही थी।

बाग में आम बीनने गई थी बच्ची
पुलिस के अनुसार बुधवार को परशुरामपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 9 साल की मासूम बाग में आम बीनने गई थी। वहां गांव का ही गुड्डू पहले से मौजूद था। उसने बच्ची को अपने पास बुलाया। बच्ची ने पास जाने से मना कर दिया। इस पर जबरदस्ती बच्ची को गन्ने के खेत में खींच ले गया उसके साथ मारपीट करने के बाद दुष्कर्म किया। घटना के बाद बच्चे किसी तरह बच्ची रोते बिलखते अपने घर पहुंची। परिवार के लोगों को घटना की जानकारी दी। परिवार के लोग उसकी बात सुनकर दंग रह गए। परशुरामपुर थाने पहुंचे कर पिता ने तहरीर दी।

जीवनारायनपुर से हुई आरोपी की गिरफ्तारी
परशुरामपुर थाना के एसओ तहसीलदार सिंह ने बताया कि आरोपी गुड्डू को प्राथमिक विद्यालय जीवनारायनपुर के पास से गिरफ्तार किया गया है। उसे कोर्ट के समक्ष पेश कर दिया गया है। 

Also Read

बस्ती में भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिला मंत्री पार्टी से निष्कासित, लोस चुनाव में पार्टी के खिलाफ काम करने का आरोप

2 Jul 2024 05:21 PM

बस्ती Basti News : बस्ती में भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिला मंत्री पार्टी से निष्कासित, लोस चुनाव में पार्टी के खिलाफ काम करने का आरोप

भारतीय जनता पार्टी ने पिछड़ा मोर्चा के जिला मंत्री रमेश चौधरी को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। पार्टी की ओर से दी गई अधिकृत जानकारी के अनुसार उन पर लोकसभा चुनाव के दौरान पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप मढ़ा गया है। और पढ़ें