Etawah News : हाथरस घटना पर शिवपाल ने सरकार को घेरा, बोले-घायलों को नहीं मिल पा रहा बेहतर इलाज, प्रशासन जिम्मेदार

हाथरस घटना पर शिवपाल ने सरकार को घेरा, बोले-घायलों को नहीं मिल पा रहा बेहतर इलाज, प्रशासन जिम्मेदार
UPT | शिवपाल सिंह यादव

Jul 04, 2024 01:17

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने हाथरस की घटना पर दुख जताया है। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया है कि घायलों को उपचार के लिए बेहतर इंतजाम नहीं किए गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने इस घटना का जिम्मेदार प्रशासन को बताया है।

Jul 04, 2024 01:17

Etawah News : यूपी के हाथरस से मंगलवार को दुखद घटना सामने आई। सत्संग में भगदड़ मचने से 116 लोगों की मौत हो गई। जिसमें महिलाएं, बच्चे और पुरूष शामिल हैं। इसके साथ ही बड़ी संख्या में लोग घायल हैं। सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने इस दर्दनाक हादसे पर दुख व्यक्त किया है। शिवपाल का कहना है कि घायलों को बेहतर इलाज नहीं मिल पा रहा है। सरकार घायलों को इलाज देने में असफल साबित हुई है।

शिवपाल ने कहा कि घायलों के इलाज की तत्काल व्यवस्था होनी चाहिए। इस घटना का जिम्मेदार प्रशासन है। इतने बड़े कार्यक्रम के लिए प्रशासन को पुख्ता इंतजाम करने चाहिए थे। फिलहाल हाथरस घटना के बाद से प्रदेश सरकार ने मोर्चा संभाल लिया था। जिम्मेदार अधिकारियों के साथ ही प्रदेश सरकार में मंत्रियों को भी लगाया गया था।

हाथरस में बीते मंगलवार को भोले बाबा के सत्संग में भगदड़ मच गई थी। इस घटना में अब तक 116 लोग अपनी जान गवां चुके हैं। हादसे में 200 से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है। घायलों के उपचार के लिए बड़ी संख्या में डॉक्टरों की टीमों को लगाया गया है। इसके साथ ही शवों की शिनाख्त के भी प्रयास किए जा रहे हैं।

Also Read

यूपी पीसीबी ने साइरस मिस्त्री की कंपनी पर लगाया 6.62 करोड़ का जुर्माना, नालों और एसटीपी से गंगा में गंदगी जाने पर लिया एक्शन 

5 Jul 2024 03:35 PM

कानपुर नगर Kanpur News : यूपी पीसीबी ने साइरस मिस्त्री की कंपनी पर लगाया 6.62 करोड़ का जुर्माना, नालों और एसटीपी से गंगा में गंदगी जाने पर लिया एक्शन 

यूपी पीसीबी की तरफ से समय-समय पर की गई जांच में कंपनी की लापरवाही की पुष्टि हुई है। कंपनी एसटीपी और एसपीएस के संचालन में लगातार लापरवाही कर रही है, और पढ़ें